By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

शिक्षकों के तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 से

Swatva
Last updated: July 22, 2026 2:01 pm
By Swatva 160 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : जिले के सरकारी स्कूलों के 12 हजार से अधिक शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। शिक्षा विभाग ने बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली 2026 के तहत तबादलों का शेड्यूल जारी कर दिया है। स्थानांतरण की प्रक्रिया इसी महीने 29 जुलाई से ऑनलाइन शुरू होने जा रही है। डीपीओ स्थापना शिव कुमार वर्मा ने बताया कि तबादले की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए इसे तीन अलग-अलग चरणों में बांटा गया है, जो 31 अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। तबादले की प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया गया है।

- Advertisement -

स्थानांतरण के इच्छुक शिक्षक 29 जुलाई से 5 अगस्त तक पोर्टल पर लॉगिन करके अपना ऑनलाइन आवेदन दर्ज करा सकेंगे। पहले चरण के तहत सबसे पहले स्कूलों में शिक्षकों के समायोजन और समानुपातिकरण का काम किया जाएगा। इसके लिए 7 अगस्त से 9 सितंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। इस अवधि में जिला स्थापना समिति की बैठकें आयोजित होंगी। जिन स्कूलों में छात्र-शिक्षक अनुपात तय मानक से अधिक है, वहां से अतिरिक्त शिक्षकों को शिक्षक विहीन या कम संख्या वाले स्कूलों में स्थानांतरित किया जाएगा। विभाग सबसे पहले एक प्रारंभिक सूची जारी करेगा, जिस पर शिक्षकों से आपत्तियां मांगी जाएंगी और उनके निपटारे के बाद ही फाइनल पोस्टिंग होगी।

दूसरे चरण में पारस्परिक स्थानांतरण यानी म्युचुअल ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू होगी। जिन शिक्षकों ने आपसी सहमति से एक-दूसरे की जगह पर ट्रांसफर के लिए आवेदन किया होगा, उनकी सूची 10 सितंबर से 14 सितंबर के बीच जारी कर दी जाएगी। यह उन शिक्षकों के लिए सबसे बड़ा अवसर होगा जो अपने साथी शिक्षकों के साथ आपसी समन्वय बनाकर अपने गृह क्षेत्र के नजदीक जाना चाहते हैं।

विभाग 16 सितंबर को स्कूलों में खाली पड़े पदों की एक संशोधित और अंतिम सूची पोर्टल पर प्रकाशित करेगा। इसके ठीक बाद तीसरे और अंतिम चरण में सामान्य ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पात्र शिक्षक 17 सितंबर से 23 सितंबर तक अपनी पसंद के स्कूलों का विकल्प चुनकर आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद स्थापना समितियों की स्क्रूटनी के बाद 31 फाइलन स्थानांतरण किया जाएगा। गंभीर बीमारी से पीड़ित शिक्षकों, दिव्यांगों, महिला शिक्षिकाओं और पति-पत्नी के एक ही जिले में पदस्थापन के मामलों को ट्रांसफर लिस्ट में शीर्ष प्राथमिकता दी जाएगी।

- Advertisement -

29 जुलाई-5 अगस्त: समायोजन और म्युचुअल ट्रांसफर के लिए आवेदन 7 अगस्त-9 सितंबर: समायोजन के तहत स्थानांतरण 10 से 14 सितंबर-म्युचुअल ट्रांसफर सूची 16 सितंबर-रिक्त पदों की संशोधित सूची जारी 17-23 सितंबर-सामान्य ट्रांसफर के लिए आवेदन 24 सितंबर के बाद-सामान्य स्थानांतरण सूची जारी 31 अक्टूबर 2026-आपत्तियों के निपटारे के साथ पूरी प्रक्रिया का समापन।

भईया जी की रिपोर्ट

- Advertisement -
TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, nawada updates, नवादा, सरकारी स्कूलों
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

लाइफलाइन सड़क पर चलना मुश्किल, गड्ढों और जलजमाव से बढ़ी परेशानी
बिहारी समाज
भक्तिभाव से शुरू हुआ दसलक्षण महापर्व, जानें पहले दिन क्यों पीले वस्त्र पहनकर पहुंचे श्रद्धालु
बिहारी समाज
दस साल बाद मिला पीड़िता को न्याय, नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 14 साल की सजा, जानिए क्या था मामला?
बिहारी समाज
रजौली से अपहृत ई-रिक्शा चालक 15 घंटे के अंदर झारखंड के जंगल से सकुशल बरामद
अपराध लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

लाइफलाइन सड़क पर चलना मुश्किल, गड्ढों और जलजमाव से बढ़ी परेशानी
बिहारी समाज
भक्तिभाव से शुरू हुआ दसलक्षण महापर्व, जानें पहले दिन क्यों पीले वस्त्र पहनकर पहुंचे श्रद्धालु
बिहारी समाज
दस साल बाद मिला पीड़िता को न्याय, नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 14 साल की सजा, जानिए क्या था मामला?
बिहारी समाज
रजौली से अपहृत ई-रिक्शा चालक 15 घंटे के अंदर झारखंड के जंगल से सकुशल बरामद
अपराध लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

लाइफलाइन सड़क पर चलना मुश्किल, गड्ढों और जलजमाव से बढ़ी परेशानी

नवादा : जिले के रजौली अनुमंडल मुख्यालय बाजार क्षेत्र के सिमरकोल मोड़ से…

By Swatva
बिहारी समाज

भक्तिभाव से शुरू हुआ दसलक्षण महापर्व, जानें पहले दिन क्यों पीले वस्त्र पहनकर पहुंचे श्रद्धालु

नवादा : नगर में जैन धर्म के प्रमुख पर्व दसलक्षण पर्युषण महापर्व का…

By Swatva
बिहारी समाज

दस साल बाद मिला पीड़िता को न्याय, नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 14 साल की सजा, जानिए क्या था मामला?

नवादा : जिले में 10 साल पुराने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पीड़िता…

By Swatva
बिहारी समाज

199 लीटर महुआ शराब बरामद, चार मोटरसाइकिल जब्त

नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने शराब‌ तस्करों व बाइक चोरों के…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?