-गांव का पहला लड़का बनेगा डाक्टर
नवादा : इसे कहते है सफलता। मन मे अगर सपने हो और इरादे मजबूत हो तो किसी भी बाधा को पार किया जा सकता है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है जिले के लाल ने जिसने अपनी मेहनत के बल पर नीट 2026 की परीक्षा में सफलता हासिल की है। कोटा दिल्ली और बड़े बड़े कोचिंग संस्था से पढ़कर कई बच्चे सफल हो जाते है मगर अमूल कुमार ने घर मे सेल्फ स्टडी और ऑनलाइन स्टडी मटेरिल के साथ तैयारी की और NEET UG 2026 में 7981 AIR हासिल कर जिले का नाम रौशन किया।
अमूल मूलरूप से जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिया बुजुर्ग गांव के रहने वाले प्रमोद कुमार के बेटे है जो चतुर्थवर्गीय कर्मी है। अमूल ने अपनी पढ़ाई मॉडर्न स्कूल से की। आर्थिक रूप से मजबूत नही रहने के कारण अमूल बाहर कोचिंग संस्था में पढ़ाई नही कर सका इसलिए उसने घर मे ही रहकर तैयारी करने का ठाना और सफल होकर साबित कर दिखाया।
अमूल के इस सफलता पर पूर्व मुखिया विनोद कुमार राकेश उर्फ टाम, नरेश उर्फ कारु माली, पैक्स अध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ तालों, पूर्व पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार बावी समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
भईया जी की रिपोर्ट