– चालक वाहन छोड़ फरार
नवादा : जिले में बालू खनन भले ही बंद हो लेकिन बालू हर जगह उपलब्ध है। कारण स्पष्ट है माफियाओं द्वारा बालू रात तो रात दिन के उजाले में भी प्रशासन व पुलिस की मिलीभगत से चोरी। इसी प्रकार का एक मामला पूर्व में रजौली पुलिस का सामने आया था। ” भैया जी” ने आडियो – वीडियो वायरल किया था लेकिन पुलिस के आला अधिकारियों ने संज्ञान तक नहीं लिया। कारण स्पष्ट है:- चोर चोर——— भाई।
ताज़ा मामला गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र के करणपुर बालू घाट का घाट का है। स्थानीय लोगों की सूचना व चेतावनी के बाद खनन निरीक्षक व पुलिस की मौजूदगी में की गयी छापामारी में बालू की चोरी में संलिप्त सात ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना लाया गया। इस क्रम में बालू माफियाओं के द्वारा छोड़ कर भागे दो बाइक को जब्त कर लिया। सभी वाहन चालक पुलिस पर नजर पड़ते ही फरार होने में सफल रहा। इस बात अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट