नवादा : जिले के वारिसलीगंज प्रखंड क्षेत्र क्के सुल्तानपुर गांव निवासी शिक्षक प्रवीण कुमार एवं गृहणी सिंपी कुमारी की बेटी ने आरआईएमसी जैसी प्रतिष्टित संस्थान में दाखिला लेने के लिए कड़ी परीक्षा पास की है। RIMC में वर्ष में दो बार प्रवेश परीक्षा आयोजित होती है।पूरे देश से लाखों छात्र आवेदन करते है,मगर अंत मे केवल देश से 36 छात्रों का चयन होता है।इस संस्था में दाखिला लेना बहुत बड़ी बात है।
ऐसे कठिन परीक्षा में सफल होना शिखा राय की सफलता जिला समेत राज्य के लिए गर्व की बात है। शिखा भारतीय सेना में अफसर बन देश की सेवा करना चाहती है। शिखा की इस उपलब्धि पर विधायक अनिल सिंह, पूर्व विधायक अरुणा देवी, जदयू नेता दीपक कुमार मुन्ना समेत सैकड़ों लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
भईया जी की रिपोर्ट