By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

विधायकों को AI की ट्रेनिंग जरूरी, प्रश्नकाल और शून्यकाल के प्रभावी इस्तेमाल में मिलेगी मदद

Amit Dubey
Last updated: July 11, 2026 4:20 pm
By Amit Dubey 47 Views
Share
3 Min Read
मुख्यमंत्री, सम्राट, विधायक, AI ट्रेनिंग, बिपार्ड, गयाजी
SHARE

गया के बिपार्ड में आयोजित विधायक प्रबोधन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनप्रतिनिधियों से प्रश्नकाल और शून्यकाल का प्रभावी उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा जनता की आवाज उठाने का सर्वोच्च मंच है। विधायक जितने अधिक सवाल पूछेंगे, सरकार को जमीनी समस्याओं की उतनी बेहतर जानकारी मिलेगी और उनके समाधान का रास्ता भी मजबूत होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जनप्रतिनिधियों की सक्रियता और जवाबदेही पर निर्भर करती है। उन्होंने विधायकों से आह्वान किया कि वे विधानसभा की कार्यवाही और संसदीय प्रक्रियाओं का अधिकतम उपयोग करते हुए जन समस्याओं को प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुंचाएं।

Contents
विधायकों को AI पर स्पेशल सेशनसंसदीय माध्यमों से जनता की ताकत बनें
- Advertisement -

विधायकों को AI पर स्पेशल सेशन

अपने संबोधन में सम्राट चौधरी ने बदलते तकनीकी दौर का उल्लेख करते हुए बिहार विधानसभा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने की आवश्यकता जताई। गया जी बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड रूरल डेवलपमेंट (बिपार्ड) में उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी अपने क्षेत्र की समस्याओं, अपेक्षाओं और सुझावों को सदन के माध्यम से सरकार तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि विधानसभा केवल उपस्थिति दर्ज कराने का मंच नहीं, बल्कि जनता की आवाज बुलंद करने का सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच है। विधायक जितने अधिक सवाल उठाएंगे, सरकार को उतनी ही बेहतर तरीके से जमीनी समस्याओं की जानकारी मिलेगी और उनके समाधान का रास्ता निकलेगा।

संसदीय माध्यमों से जनता की ताकत बनें

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर विधायक को प्रश्नकाल और जीरो आवर का प्रभावी उपयोग करना चाहिए। यही वे संसदीय माध्यम हैं, जिनके जरिए क्षेत्र की समस्याओं को सीधे सरकार के सामने रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि विधायकों के सवालों और सुझावों से जनसमस्याओं की वास्तविक तस्वीर सामने आए, ताकि समय पर समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रश्नकाल, शून्यकाल, ध्यानाकर्षण, कटौती प्रस्ताव और अन्य संसदीय उपकरण केवल औपचारिक प्रक्रियाएं नहीं हैं, बल्कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को मजबूती देने के प्रभावी माध्यम हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया तेजी से बदल रही है और तकनीक का महत्व लगातार बढ़ता जा रहा है।

TAGGED: AI ट्रेनिंग, गयाजी, बिपार्ड, मुख्यमंत्री, विधायक, सम्राट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

बालिकाएं ही देश के हैं भविष्य, समृद्ध राष्ट्र की सबसे है मजबूत आधारशिला- शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
बिहारी समाज
जदयू में घमासान : पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी ने प्रदेश सचिव पद से दिया इस्तीफा
बिहारी समाज
भारत की जनसंख्या घटेगी, लेकिन ऐसी चुनौतियां आ रहीं जिससे. . .
विचार लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

बालिकाएं ही देश के हैं भविष्य, समृद्ध राष्ट्र की सबसे है मजबूत आधारशिला- शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
बिहारी समाज
जदयू में घमासान : पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी ने प्रदेश सचिव पद से दिया इस्तीफा
बिहारी समाज
भारत की जनसंख्या घटेगी, लेकिन ऐसी चुनौतियां आ रहीं जिससे. . .
विचार लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
NDA, बैठक, नीतीश, सम्राट, बड़ा संदेश, मुश्किल, बिहार, संवारा
देश-विदेश

NDA बैठक में नीतीश का सम्राट को बड़ा संदेश, बड़ी मुश्किल से बिहार को संवारा है…

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने NDA की बैठक में मुख्यमंत्री…

By Amit Dubey
बांकीपुर, BJP, जनसुराज, विभीषण, उम्मीदवार, बदलाव, अभिषेक बंटी
देश-विदेश

जनसुराज का विभीषण कौन, जिसने BJP को किया सचेत?…तो इसलिए बांकीपुर मे बदला भाजपा उम्मीदवार!

भाजपा ने बांकीपुर उपचुनाव में नामांकन के एक दिन बाद ही अपना…

By Amit Dubey
हैदराबाद, रंगारेड्डी, POCSO, आरोपी, 6 की हत्या, जमानत, नाबालिग
अपराध

जमानत पर छूटे POCSO आरोपी ने एक ही रात में नाबालिग समेत 6 को मार डाला

हैदराबाद के रंगारेड्डी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई…

By Amit Dubey
नीतीश, बीमार, कमजोरी, चक्कर, ब्लड प्रेशर, NDA, बैठक
देश-विदेश

NDA बैठक से पहले बीमार पड़े नीतीश, कमजोरी, चक्कर और ब्लड प्रेशर की समस्या!

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार आज पटना में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?