By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
चुनाव

बांकीपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी ने किया नामांकन, NDA घटक दलों के वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

Amit Dubey
Last updated: July 9, 2026 1:52 pm
By Amit Dubey 31 Views
Share
3 Min Read
बांकीपुर, भाजपा, प्रत्याशी, नामांकन, NDA, वरिष्ठ नेता
SHARE

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज गुरुवार की सुबह भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार बंटी ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया। इस अवसर पर पटना समाहरणालय में अभिषेक बंटी के साथ भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, पटना के सांसद रवि शंकर प्रसाद और लोजपा नेत्री शाम्भवी चौधरी समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने से यह सीट खाली हुई है। बांकीपुर सीट पर उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोट डाले जायेंगे। आज नामांकन से पहले भाजपा प्रत्याशी ने शिव मंदिर में पूजा की और इसके बाद वे पटना समाहरणालय पहुंचे। नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने बांकीपुर की जनता को नमन किया उनसे उनका भरपूर साथ देने की अपील की।

- Advertisement -

बांकीपुर उपचुनाव में इस बार प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने से मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर 11 जुलाई को नामांकन करेंगे जबकि इस उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 13 जुलाई तक चलेगी। अब तक यहां तीन प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं। लेकिन यहां मुख्य मुकाबला भाजपा, जनसुराज और राजद के बीच ही देखने को मिलेगा। खबर है कि आज ही राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी रेखा गुप्ता भी अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगी। वह आज सबसे पहले राजद प्रदेश कार्यालय में आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुईं। यहां पर महागठबंधन के नेताओं ने बैठक की। इसमें राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौर, भाकपा माले के नेता शाहिद समेत महागठबंधन के कई नेता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने महागठबंधन की जीत का दावा किया।

कुल मिलाकर भाजपा का गढ़ रही बांकीपुर सीट पर बीजेपी का मुकाबला जन सुराज के प्रशांत किशोर और आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता से ही होगा। प्रशांत किशोर ने बीजेपी के इस गढ़ में सेंध लगाने के लिए चुनाव प्रचार को और तेज कर दिया है। वह अपनी टीम के साथ रोजाना करीब नौ घंटे प्रचार कर रहे हैं। इसके साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर भी मंथन कर रहे हैं। यह प्रशांत किशोर का पहला प्रत्यक्ष चुनाव है। इससे पहले उनकी जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सभी सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा और एक भी सीट नहीं जीत सकी।

TAGGED: NDA, नामांकन, प्रत्याशी, बांकीपुर, भाजपा, वरिष्ठ नेता
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

लोन घोटाला : फर्जी कागजात से पड़ोसी के मकान पर उठाया कर्ज, वसूली करने पहुंचे बैंक कर्मी तो हुआ पर्दाफाश
बिहारी समाज
पर्यावरण में अनुकरणीय योगदान के लिए सम्मान समारोह आयोजित
लेटेस्ट न्यूज़
पीडीएस विक्रेता ने सिस्टम पर उठाया सवाल
बिहारी समाज
हिसुआ-राजगीर रोड पर भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत, एक गंभीर रूप से जख्मी
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

लोन घोटाला : फर्जी कागजात से पड़ोसी के मकान पर उठाया कर्ज, वसूली करने पहुंचे बैंक कर्मी तो हुआ पर्दाफाश
बिहारी समाज
पर्यावरण में अनुकरणीय योगदान के लिए सम्मान समारोह आयोजित
लेटेस्ट न्यूज़
पीडीएस विक्रेता ने सिस्टम पर उठाया सवाल
बिहारी समाज
हिसुआ-राजगीर रोड पर भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत, एक गंभीर रूप से जख्मी
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
उत्तर प्रदेश, पीजीटी, परीक्षा, एलबीएस, संस्कृत विवि, तीन शोधार्थी, चयनित
देश-विदेश

उत्तर प्रदेश पीजीटी परीक्षा में एलबीएस संस्कृत विवि के तीन शोधार्थियों का चयन

भारतीय ज्ञान-परम्परा, संस्कृत अध्ययन, अनुसंधान एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय स्तर…

By Amit Dubey
रोहिणी, भड़की, RJD, सारण, निष्कासन, संजय यादव, सुनील सिंह, निशाना
देश-विदेश

RJD के इस नेता के निष्कासन पर ​भड़की रोहिणी, संजय यादव..सुनील सिंह को खूब सुनाया

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य एक बार फिर अपनी ही…

By Amit Dubey
खान सर, जमानत, याचिका, सुनवाई पूरी, जेल या बेल, 10 जुलाई, फैसला
अपराध

खान सर की याचिका पर सुनवाई पूरी, लेकिन जेल या बेल…10 जुलाई को कोर्ट सुनाएगा फैसला

पटना के बहुचर्चित कोचिंग संचालक फैजल खान उर्फ खान सर और रोशन…

By Amit Dubey
PMO, निजी स्टॉफ, हटाया, मंत्री, भुपेंद्र यादव
देश-विदेश

PMO ने क्यों हटाए मंत्री भुपेंद्र यादव के सभी निजी स्टॉफ? पढ़ें पूरी खबर

अरावली पहाड़ी इलाके में निजी कंपनियों को खनन अनुमति देने के विवादित…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?