By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

PMO ने क्यों हटाए मंत्री भुपेंद्र यादव के सभी निजी स्टॉफ? पढ़ें पूरी खबर

Amit Dubey
Last updated: July 8, 2026 1:30 pm
By Amit Dubey 204 Views
Share
3 Min Read
PMO, निजी स्टॉफ, हटाया, मंत्री, भुपेंद्र यादव
SHARE

अरावली पहाड़ी इलाके में निजी कंपनियों को खनन अनुमति देने के विवादित मामले के बाद अब एक बार फिर मोदी सरकार के मंत्री भूपेंद्र यादव घिरते नजर आ रहे हैं। नीट पेपर लीक, कृषि राज्य मंत्री द्वारा 99 लाख की सब्सिडी खुद के खेत पर लेने और राम मंदिर चंदा चोरी आदि मामलों के सामने आने से घबराई मोदी सरकार ने अपने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की टीम के 3 निजी सचिवों सहित सभी निजी कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें हटा दिया है। केंद्र सरकार ने वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से निजी सचिव और दो अतिरिक्त निजी सचिवों को हटाने के साथ ही विस्तृत जांच शुरू की है। ये तीनों मंत्री भूपेंद्र यादव की टीम का अहम हिस्सा थे। इन्हें मिलाकर अब तक भुपेंद्र यादव के 3 निजी सचिवों, चार अतिरिक्त निजी सचिवों के साथ ही ऐसे सभी नियुक्त कर्मियों को बर्खास्त किया जा चुका है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार केंद्रिय पर्यावरण मंत्री के ऑफ़िस में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की बात सीधे पीएमओ के संज्ञान में आई थी जिसके बाद मंत्री के अतिरिक्त निजी सचिव सिद्धार्थ यादव को बर्खास्त कर दिया गया। भूपेंद्र यादव के ऑफ़िस से अब तक कुल चार लोगों को अचानक हटाए जाने से बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। यह मामला अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय से मॉनिटर किया जा रहा है। सिद्धार्थ यादव 1 जुलाई 2024 से भूपेंद्र यादव के बतौर अतिरिक्त निजी सचिव उनकी टीम का हिस्सा बने थे। सिद्धार्थ यादव से पहले भूपेंद्र यादव के प्राइवेट सेक्रेटरी अमर सिंह, एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी शैलेश कुमार सिंह और एक अन्य आयुष सरन को भी इन्हीं आरोपों में हटाया गया था। ये सभी लोग मंत्री भुपेंद्र यादव के अहम सहयोगी रहे हैं। इनमें से आखिरी तीन यादव के ऑफिस से तब से जुड़े हैं जब वे पिछली बार श्रम और रोजगार मंत्री थे।

सूत्रों का कहना है कि भूपेंद्र यादव की टीम का हिस्सा रहे इन कर्मचारियों के पास फैसले लेने की काफी ताकत आ गई थी। इन्होंने पद पर रहते हुए कुछ ऐसे काम किए जिन्हें सरकार के कामकाज में इनका हद से ज्यादा दखलअंदाजी माना गया। हालांकि मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस फेरबदल पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। लेकिन माना जा रहा कि इन लोगों ने नियमों को ताख पर रखकर कुछ ऐसे काम करने की कोशिश की जो सरकार के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकती थी। ऐसे में पहले से राम मंदिर चढ़ावा चोरी, नीट पेपर लीक आदि आरोपों से घबराई सरकार किसी नए मामले में कलंक की कालिख लपेटने का रिस्क नहीं ले सकती।

TAGGED: PMO, निजी स्टॉफ, भुपेंद्र यादव, मंत्री, हटाया
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

पति को फंसाने और मुख्य आरोपी को थाने से छोड़ने का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग
बिहारी समाज
जिला परिवहन कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार
बिहारी समाज
एसपी ने किया रजौली थाना का निरीक्षण, मौजूदा व्यवस्था और लंबित कांडों की ली जानकारी
बिहारी समाज
‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा जिला
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

पति को फंसाने और मुख्य आरोपी को थाने से छोड़ने का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग
बिहारी समाज
जिला परिवहन कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार
बिहारी समाज
एसपी ने किया रजौली थाना का निरीक्षण, मौजूदा व्यवस्था और लंबित कांडों की ली जानकारी
बिहारी समाज
‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा जिला
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
UCC, बिहार, BJP, राहत, विजय चौधरी, JDU, नरम रुख
देश-विदेश

UCC पर BJP को राहत, विजय चौधरी ने रखा JDU का नरम रुख

समान नागरिक संहिता UCC पर बिहार में मचे सियासी घमासान के बीच…

By Amit Dubey
UCC, RJD, ऑफर, JDU, भाई बीरेंद्र, बीजेपी, लात मारें
देश-विदेश

UCC पर भाई बीरेंद्र का JDU को ऑफर, बीजेपी को लात मारें और RJD के साथ आएं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2029 से पहले एनडीए शासित 21…

By Amit Dubey
बाढ़, 7 हजार, खाते में, ट्रांसफर, मुख्यमंत्री, 8 लाख
देश-विदेश

मुख्यमंत्री ने सवा 8 लाख बाढ़ पीड़ितों को भेजे 7 हजार, छूटे परिवारों को 7 दिन में मिलेगा पैसा

बिहार में बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार ने खजाना खोल दिया है।…

By Amit Dubey
बाढ़, केंद्रीय टीम, राहुल, शिवराज ​सिंह
देश-विदेश

बाढ़ का जायजा लेने केंद्रीय टीम के साथ बिहार आ रहे शिवराज, राहुल ने भी कसी कमर

बिहार के 15 जिलों में बाढ़ से बिगड़े हालात के बीच आज…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?