नवादा : जिले के रजौली नगर पंचायत क्षेत्र के ब्लॉक के समीप ट्रांसफार्मर के ऊपर एक युवक द्वारा बिजली का कार्य किया जा रहा था। अचानक बिजली विभाग के द्वारा बिजली चालू कर देने से बुरी तरह युवक झुलस कर ट्रांसफार्मर के ऊपर लटक गया। हंगामा होने पर तुरंत बिजली विभाग द्वारा बिजली काटने के बाद युवक को फिर दूसरे बिजली मिस्त्री के सहयोग से व जेसीबी मशीन से नीचे उतारा गया। स्थानीय व डायल 112 के सहयोग से अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक डॉ0 बरकत अली व डॉ0 श्यामनंदन ने युवक का प्राथमिक उपचार कर बताया कि बिजली से झुलसा हुआ युवक खतरे से बाहर है, लेकिन अंदरूनी चोट होने के कारण युवक का इलाज किया जाएगा।
घायल युवक की पहचान झारखंड राज्य जामताड़ा के सचिन यादव का पुत्र मनोज यादव के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली विभाग काफी लापरवाही है जिससे बराबर हादसा होते रहता है जिसे सुधार करने की ज्यादा आवश्यकता है। बिजली विभाग इसी तरह से लापरवाही बरतते रहा तो बराबर दुर्घटना होते रहेगा। जख्मी युवक ने बताया कि बिजली विभाग के पप्पू कुमार की ठेकेदारी में कार्य कर रहा था और बिजली तार की मरम्त करने का काम चल रहा था जिसको लेकर अचानक ट्रांसफार्मर के ऊपर तार में करंट आ जाने से हादसा हो गया।
इस संबंध में बिजली विभाग के कनीय अभियंता भुवनेश्वर कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि जिस फेस में बिजली का काम चल रहा था उस फेस में लाइन नहीं था। बगल के तार में करंट आने से इसको करंट लग गया जिससे यह प्रतीत होता है कि बिजली विभाग का काफी लापरवाह है।
भईया जी की रिपोर्ट