नवादा : जिला तैलिक साहू सभा की ओर से जिले के गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय निवासी श्री अनिल साव की सुपुत्री सुश्री सुरभी कुमारी के बीपीएससी के माध्यम से राजस्व पदाधिकारी के पद पर चयनित होने के उपलक्ष्य में उनके आवास पर पहुँचकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर माँ सरस्वती का चित्र (स्मृति-चिह्न), पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, पुष्पमाला, डायरी, कलम एवं मिठाई भेंट कर उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।
सम्मान समारोह में श्री संजय कुमार (पूर्व मुख्य पार्षद सह प्रदेश उपाध्यक्ष, बिहार प्रदेश तैलिक साहू सभा), जितेंद्र कुमार (अध्यक्ष, नवादा जिला तैलिक साहू सभा), अरविंद कुमार गुप्ता (भाजपा नेता सह जिला महामंत्री, नवादा जिला तैलिक साहू सभा), प्रदीप कुमार, गौतम भारती ( जिला उपाध्यक्ष ) विनोद कुमार (LIC) (कोषाध्यक्ष), जेडीयू नेता संदीप कुमार चुन्नू एवं अर्जुन साव सहित गोविंदपुर प्रखंड साहू समाज के गणमान्य एवं परिजन उपस्थित रहे।
सुश्री सुरभी कुमारी को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। उपस्थित लोगों ने कहा विश्वास है कि आप अपनी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्यशैली से समाज, जिला एवं राज्य का नाम और अधिक गौरवान्वित करेंगी। आपके उज्ज्वल, सफल एवं प्रेरणादायी प्रशासनिक जीवन की मंगलकामनाएँ। समाज की बेटियाँ हमारी शान हैं, उनकी सफलता पूरे समाज का सम्मान है।
भईया जी की रिपोर्ट