पटना : आईएएस अधिकारी नवीन कुमार ने निवर्तमान सचिव डॉ० चंद्रशेखर सिंह से सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के सचिव पद का प्रभार ग्रहण किया। IAS अधिकारी नवीन कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकताओं और उपलब्धियों को विभाग के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रचारित-प्रसारित किया जाएगा। 2011 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नवीन कुमार ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग (IPRD) के सचिव पद का प्रभार ग्रहण कर लिया है।
IPRD के सचिव का पदभार संभालने के बाद सचिव नवीन कुमार ने सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया है और साथ ही फेक न्यूज तथा भ्रामक खबरों के खिलाफ त्वरित तथ्य जांच और आधिकारिक खंडन की व्यवस्था को मजबूत बनाने की बात कही।सचिव नवीन कुमार ने कहा कि संचार माध्यमों को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में विभाग लगातार कार्य करेगा।
सचिव श्रीकुमार ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का अधिक से अधिक उपयोग कर जन-जन तक सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों की सही और सटीक जानकारी पहुंचाई जाएगी, जिससे कि लोगों को समय पर प्रमाणिक सूचना मिल सके। उन्होंने कहा कि गलत या भ्रामक खबरों के कारण लोगों के बीच किसी प्रकार का भ्रम उत्पन्न न हो, इसके लिए तथ्यात्मक जांच की प्रक्रिया को और मजबूत किया जाएगा और इसके साथ ही किसी भी भ्रामक सूचना का आधिकारिक तौर पर त्वरित खंडन सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे कि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके और अफवाहों पर रोक लगाई जा सके।
सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट