By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

बच्चों की सुरक्षा एवं पारिवारिक सशक्तिकरण को लेकर जिला स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

Swatva
Last updated: June 26, 2026 2:03 pm
By Swatva 109 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : जिला पदाधिकारी, रवि प्रकाश के दिशा-निर्देश पर वृहद आश्रय गृह में जिला बाल संरक्षण इकाई एवं मिरेकल फाउंडेशन इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों की सुरक्षा, देखभाल एवं पारिवारिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “Family Strengthening and Family Based Alternative Care” विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, श्री रीतेश कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित बाल संरक्षण पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वोत्तम हित में परिवार आधारित देखभाल को प्रोत्साहित करना तथा बच्चों के संस्थागतकरण की आवश्यकता को कम करना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, स्नेहपूर्ण एवं पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराना समाज एवं प्रशासन की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि बच्चों का संरक्षण मुख्य रूप से दो स्तरों पर किया जाता है। नॉन-इंस्टीट्यूशनल केयर (Non-Institutional Care) के अंतर्गत परिवार के साथ रह रहे जरूरतमंद बच्चों को स्पॉन्सरशिप, परवरिश एवं अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़कर परिवार में ही उनका समुचित विकास सुनिश्चित किया जाता है। वहीं इंस्टीट्यूशनल केयर (Institutional Care) के अंतर्गत विभिन्न बाल गृहों में आवासित बच्चों की देखभाल, संरक्षण एवं पुनर्वास की व्यवस्था की जाती है।

इस अवसर पर सहायक निदेशक ने फैमिली स्ट्रेंथनिंग (Family Strengthening) की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि किसी बच्चे के माता अथवा पिता का निधन हो जाता है, तो परिवार आर्थिक एवं सामाजिक कठिनाइयों का सामना करता है, जिसका सबसे अधिक प्रभाव बच्चे पर पड़ता है। ऐसी परिस्थितियों में परिवार को आर्थिक सहायता, छात्रवृत्ति, यूनिफॉर्म, साइकिल, आयुष्मान कार्ड, आवास सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़कर आर्थिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य एवं सामाजिक स्तर पर सशक्त बनाया जाना आवश्यक है, ताकि बच्चा अपने परिवार के साथ सुरक्षित वातावरण में रह सके।

उन्होंने फैमिली बेस्ड अल्टरनेटिव केयर (Family Based Alternative Care) के संबंध में बताया कि माता-पिता के निधन अथवा अन्य विशेष परिस्थितियों में बच्चों को सीधे बाल गृह में रखने के बजाय किनशिप केयर (दादा-दादी, चाचा-चाची, मामा-मामी अथवा अन्य निकट संबंधियों द्वारा देखभाल), फॉस्टर केयर, दत्तक ग्रहण (Adoption) तथा फैमिली री-इंटीग्रेशन को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, जिससे बच्चों का समग्र विकास पारिवारिक वातावरण में हो सके।

- Advertisement -

कार्यक्रम में मिरेकल फाउंडेशन इंडिया के प्रतिनिधि श्री दीपक सिंह ने परिवार आधारित वैकल्पिक देखभाल की अवधारणा, उसके महत्व एवं जिला स्तर पर संचालित की जाने वाली गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने चयनित प्रखंडों में कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, विभिन्न विभागों के समन्वय तथा बच्चों के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना तैयार करने पर भी विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण इकाई के पदाधिकारी एवं कर्मियों सहित संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

भईया जी की रिपोर्ट

- Advertisement -
TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, nawada updates, नवादा, पारिवारिक सशक्तिकरण
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

स्पीडी ट्रायल में अवैध हथियार मामले में तीन साल की सजा
बिहारी समाज
अपराध नियंत्रण पर पुलिस का फोकस, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन को ले पुलिस की समीक्षा बैठक
बिहारी समाज
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, जांच EOU को सौंपी गई, 15 के खिलाफ केस दर्ज
बिहारी समाज
IPRD का IAS अधिकारी नवीन कुमार ने संभाली कमान, फेक न्यूज पर सख्ती और सोशल मीडिया पर रहेगा फोकस
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

स्पीडी ट्रायल में अवैध हथियार मामले में तीन साल की सजा
बिहारी समाज
अपराध नियंत्रण पर पुलिस का फोकस, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन को ले पुलिस की समीक्षा बैठक
बिहारी समाज
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, जांच EOU को सौंपी गई, 15 के खिलाफ केस दर्ज
बिहारी समाज
IPRD का IAS अधिकारी नवीन कुमार ने संभाली कमान, फेक न्यूज पर सख्ती और सोशल मीडिया पर रहेगा फोकस
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

स्पीडी ट्रायल में अवैध हथियार मामले में तीन साल की सजा

नवादा : त्वरित अनुसंधान, वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन और प्रभावी अभियोजन के दम…

By Swatva
बिहारी समाज

अपराध नियंत्रण पर पुलिस का फोकस, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन को ले पुलिस की समीक्षा बैठक

नवादा : जिले में अपराध नियंत्रण और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने की…

By Swatva

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, जांच EOU को सौंपी गई, 15 के खिलाफ केस दर्ज

पटना : बिहार में मद्य निषेध सिपाही, जेल गार्ड और चलंत दस्ता…

By Swatva
बिहारी समाज

IPRD का IAS अधिकारी नवीन कुमार ने संभाली कमान, फेक न्यूज पर सख्ती और सोशल मीडिया पर रहेगा फोकस

पटना : आईएएस अधिकारी नवीन कुमार ने निवर्तमान सचिव डॉ० चंद्रशेखर सिंह…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?