नवादा : जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के निकट पांती चमरटोली से मध्य रात्रि घर के बरामदे से चोरों ने ग्लैमर मोटरसाइकिल की चोरी कर ली। प्रह्लाद दास ने बताया कि ग्लैमर मोटरसाइकिल नम्बर BR 27E/5904 घर के बरामदे में लगाकर पूर्व की भांति खाना खाकर सभी परिवार सो गए।
मध्य रात्रि जागने पर देखा की मोटरसाइकिल घर के बरामदे से किसी चोरों ने चोरी कर ली। सुबह मोटरसाइकिल खोजने का प्रयास किया लेकिन कहीं पता नहीं चला। थक हार कर अकबरपुर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर मोटरसाइकिल बरामदी की गुहार लगायी है।
भईया जी की रिपोर्ट