By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह ने मुजफ्फरपुर प्रक्षेत्र की योजनाओं एवं श्रावणी मेला तैयारियों की समीक्षा की

Swatva
Last updated: June 19, 2026 7:23 pm
By Swatva 58 Views
Share
4 Min Read
SHARE

पटना : लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री संजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को विभागीय मुख्यालय में मुजफ्फरपुर प्रक्षेत्र की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में विशेष रूप से “हर घर नल का जल” योजना, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, जल संरचनाओं के रख-रखाव, जलापूर्ति योजनाओं के संचालन, ऑपरेटरों के मानदेय भुगतान तथा जनशिकायतों के निष्पादन की स्थिति पर चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा जनहित से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। आम लोगों को निर्बाध एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना विभाग की प्रमुख जिम्मेदारी है, जिसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाना चाहिए। मंत्री ने क्षेत्र में बंद पड़े सभी चापाकलों की मरम्मत 15 दिनों के भीतर कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में चापाकल पेयजल का एक महत्वपूर्ण स्रोत हैं और उनकी कार्यशीलता बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई जलापूर्ति योजना बंद पाई जाती है तो संबंधित संवेदक एवं जिम्मेदार कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में जलापूर्ति योजनाओं के संचालन हेतु कार्यरत ऑपरेटरों के मानदेय भुगतान की समीक्षा करते हुए मंत्री ने समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के सफल संचालन में ऑपरेटरों की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए उनके मानदेय भुगतान में किसी प्रकार का अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। मंत्री ने सेंट्रलाइज्ड ग्रीवांस रिड्रेसल सेल (CGRC), सहयोग शिविरों तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त जलापूर्ति संबंधी शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा जनशिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

बैठक में आगामी श्रावणी मेला की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने निर्देश दिया कि कांवरियों की सुविधा के लिए श्रद्धालुओं के आवागमन मार्गों पर आवश्यकतानुसार पंडाल स्थापित किए जाएं तथा वहां शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विभाग पूरी तत्परता के साथ कार्य करे। भीषण गर्मी की परिस्थितियों को देखते हुए मंत्री ने अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि राज्य के किसी भी क्षेत्र में पेयजल संकट उत्पन्न नहीं होना चाहिए। उन्होंने जलापूर्ति योजनाओं की नियमित निगरानी तथा आवश्यक मरम्मत कार्यों में तेजी लाने पर बल दिया।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन तथा आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसेवा के इस संकल्प को पूरा करने के लिए विभाग पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। बैठक में विभाग के प्रधान सचिव राजेश कुमार, अभियंता प्रमुख-सह-विशेष सचिव नित्यानंद प्रसाद सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एवं विभागीय कर्मी उपस्थित थे।

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट 

- Advertisement -
TAGGED: patna, patna khabar, patna news, पटना, मंत्री संजय कुमार सिंह, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

बिहार सरकार ने 21 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के नए डीएम
बिहारी समाज
करपी में भाकपा माले और खेग्रामस की संयुक्त बैठक,करपी प्रखंड मुख्यालय पर खेग्रामस का प्रदर्शन का निर्णय
बिहारी समाज
आपदा प्रबंधन संसाधनों का निरीक्षण, करपी एवं सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड में की जांच
बिहारी समाज
मोहर्रम 2026 के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने को ले अनुमंडल शांति समिति की बैठ
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

बिहार सरकार ने 21 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के नए डीएम
बिहारी समाज
करपी में भाकपा माले और खेग्रामस की संयुक्त बैठक,करपी प्रखंड मुख्यालय पर खेग्रामस का प्रदर्शन का निर्णय
बिहारी समाज
आपदा प्रबंधन संसाधनों का निरीक्षण, करपी एवं सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड में की जांच
बिहारी समाज
मोहर्रम 2026 के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने को ले अनुमंडल शांति समिति की बैठ
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

बिहार सरकार ने 21 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के नए डीएम

पटना : बिहार सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 21 आईएएस…

By Swatva
बिहारी समाज

करपी में भाकपा माले और खेग्रामस की संयुक्त बैठक,करपी प्रखंड मुख्यालय पर खेग्रामस का प्रदर्शन का निर्णय

अरवल - भाकपा माले व खेग्रामस की संयुक्त बैठक करपी पार्टी प्रखंड…

By Swatva
बिहारी समाज

आपदा प्रबंधन संसाधनों का निरीक्षण, करपी एवं सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड में की जांच

अरवल - जिला पदाधिकारी, अरवल अमृषा बैंस के निर्देशानुसार संभावित बाढ़ एवं…

By Swatva
बिहारी समाज

मोहर्रम 2026 के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने को ले अनुमंडल शांति समिति की बैठ

नवादा : जिले के रजौली अनुमंडल सभागार में मोहर्रम 2026 के अवसर…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?