अरवल – जिला पदाधिकारी अरवल, अमृषा बैंस के मार्गदर्शन में आज तीसरा एवं अंतिम दिन अरवल जिला अंतर्गत सभी 05 प्रखंडों में ‘सहयोग – सह जन कल्याण शिविर” का सफल आयोजन किया गया। सहयोग-सह- जन कल्याण शिविर प्रत्येक प्रखण्ड स्तर पर 16, 17 एवं 18 जून को आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित निष्पादन एवं योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।
जिला पदाधिकारी के निदेशानुसार प्रत्येक सहयोग -सह- जन कल्याण शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग स्टॉल स्थापित किए गये है तथा प्रत्येक स्टॉल पर विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की सूची प्रमुखता से प्रदर्शित की गई है, ताकि आम नागरिकों को योजनाओं की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सके। वहीं प्रभारी सचिव डॉ. आशिमा जैन द्वारा अरवल एवं कलेर प्रखंड में आयोजित सहयोग -सह- जन कल्याण शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
वहीं सहयोग -सह- जन कल्याण शिविर में अरवल प्रखण्ड में कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से 27 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। कलेर प्रखण्ड में कुल 56 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 20 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। करपी प्रखण्ड में कुल 93 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से 83 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। सोनभद्र वशी सूर्यपुर प्रखण्ड में कुल 51 आवेदन प्राप्त हुए थे. जिनमें 44 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। कुर्था प्रखण्ड में कुल 64 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 32 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुलभ रूप से प्राप्त हो सके।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट