नवादा : जिले के मेसकौर प्रखंड ऊके बिसयात गांव में शनिवार रात संजय पासवान की मनिहारी दुकान में अचानक आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
दुकान ही परिवार की आजीविका का एकमात्र साधन थी। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरा सामान नष्ट हो चुका था। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजा और सहायता की मांग की है। घटना के बाद गांव में चिंता और संवेदना का माहौल है।
भईया जी की रिपोर्ट