By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

1.20 करोड़ के गांजे के साथ मुख्य तस्कर समेत 4 गिरफ्तार, लापरवाही में थानाध्यक्ष और SI निलंबित

Swatva
Last updated: June 13, 2026 5:03 pm
By Swatva 61 Views
Share
3 Min Read
SHARE

मधुबनी। पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 419 किलोग्राम गांजे के साथ मुख्य आरोपी बिनोद सहनी समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। इस मामले में पुलिस महकमे के अंदर भी बड़ी कार्रवाई हुई है, जिसमें बासोपट्टी थानाध्यक्ष और एक एसआई (SI) को निलंबित कर दिया गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्करों द्वारा भारी मात्रा में गांजे की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कौआहा गांव के समीप कटैया रोड पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर जब उसकी जांच की गई, तो उसमें से 419 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से ही मुख्य आरोपी बिनोद सहनी सहित चार लोगों को दबोच लिया।

इस पूरे रैकेट की प्रारंभिक जांच में कई चौंकाने वाले और शर्मनाक खुलासे हुए हैं। जांच के दौरान बासोपट्टी थाना के डायल-112 वाहन के चालक की तस्करों के साथ संलिप्तता सामने आई है। चालक पर आरोप है कि वह पुलिस की आवाजाही पर नजर रखकर गांजा तस्करों को ‘लाइन’ (सुरक्षित रास्ता) देने का काम कर रहा था। मामले की गंभीरता और पुलिसकर्मियों की लापरवाही को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) योगेंद्र कुमार ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है।

ड्यूटी के दौरान डायल-112 वाहन में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) को अनुपस्थित पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही, बासोपट्टी थानाध्यक्ष विकास कुमार को भी कार्य में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अवैध कारोबार या मादक पदार्थों की तस्करी में किसी भी स्तर पर पुलिसकर्मी की संलिप्तता या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई होगी।

- Advertisement -

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए मिथिला प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी स्वयं बासोपट्टी थाना पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की गहन समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों से पूछताछ कर आगे की जांच के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फिलहाल, पुलिस और जांच एजेंसियां गिरफ्तार आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि गांजे की यह बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस को इस अंतरराज्यीय नेटवर्क में कई और सफेदपोशों के शामिल होने का अंदेशा है।

TAGGED: bihar crime news, Crime news, पुलिस, मधुबनी, मादक पदार्थों
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

मोबाइल चोरी के विवाद में ससुराल आए युवक को मारी गोली, हालत खतरे से बाहर
बिहारी समाज अपराध
पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात बदमाश हैदर ढेर, अगवा युवक सकुशल बरामद, दो पुलिसकर्मी घायल
बिहारी समाज
राज्यसभा, चुनाव, पवन सिंह, कुशवाहा, मांझी, BJP
‘पावरस्टार’ से ‘माननीय’ बने पवन सिंह, सम्राट सरकार में मिलेगा मंत्री पद..?
बिहारी समाज
नाबालिग बच्चे हो रहे सूखे नशे का शिकार, खेल के मैदान से नशे के अड्डों तक पहुंचा बचपन
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

मोबाइल चोरी के विवाद में ससुराल आए युवक को मारी गोली, हालत खतरे से बाहर
बिहारी समाज अपराध
पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात बदमाश हैदर ढेर, अगवा युवक सकुशल बरामद, दो पुलिसकर्मी घायल
बिहारी समाज
राज्यसभा, चुनाव, पवन सिंह, कुशवाहा, मांझी, BJP
‘पावरस्टार’ से ‘माननीय’ बने पवन सिंह, सम्राट सरकार में मिलेगा मंत्री पद..?
बिहारी समाज
नाबालिग बच्चे हो रहे सूखे नशे का शिकार, खेल के मैदान से नशे के अड्डों तक पहुंचा बचपन
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

मोबाइल चोरी के विवाद में ससुराल आए युवक को मारी गोली, हालत खतरे से बाहर

सहरसा। बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर में मोबाइल चोरी के आरोप को…

By Swatva
बिहारी समाज

पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात बदमाश हैदर ढेर, अगवा युवक सकुशल बरामद, दो पुलिसकर्मी घायल

पटना/मसौढ़ी : पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के मणिचक के पास पुलिस…

By Swatva
राज्यसभा, चुनाव, पवन सिंह, कुशवाहा, मांझी, BJP
बिहारी समाज

‘पावरस्टार’ से ‘माननीय’ बने पवन सिंह, सम्राट सरकार में मिलेगा मंत्री पद..?

Patna : बिहार की सियासत में इन दिनों 'पावरस्टार' पवन सिंह के…

By Swatva

नाबालिग बच्चे हो रहे सूखे नशे का शिकार, खेल के मैदान से नशे के अड्डों तक पहुंचा बचपन

नवादा : जिले के रोह प्रखंड में एक चिंताजनक तस्वीर सामने आ…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?