नवादा : शहर के एक निजी होटल में सदर अस्पताल में कार्यरत एएनएम उषा कुमारी के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. एस.डी. अरैय्यर थे। समारोह की अध्यक्षता प्रहलाद कुमार ने की, जबकि मंच संचालन डॉ. रवि पासवान ने किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मियों ने उषा कुमारी को फूल-मालाएं पहनाकर, अंगवस्त्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने करीब 36 वर्षों तक स्वास्थ्य विभाग में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवाएं दीं। उन्होंने मरीजों की सेवा को हमेशा प्राथमिकता दी तथा सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखा। वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में शांतिपूर्वक और बेदाग सेवा के साथ सेवानिवृत्त होना बड़ी उपलब्धि है। सेवानिवृत्ति के बाद भी व्यक्ति समाज और परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकता है।
इस अवसर पर उपाधीक्षक ने उषा कुमारी के कार्यों की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य एवं बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। मौके पर प्रशांत कुमार, दिनेश कुमार, मिथिलेश कुमार, राजीव रंजन, ममता कुमारी, सायना, निशा कुमारी, करुणा, अंशु कुमारी, चंचला कुमारी, पूजा कुमारी, अविनाश कुमार, बेबी भारती, विनीता कुमारी, अस्मिता कुमारी, पंचम जॉर्ज सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी एवं परिजन उपस्थित थे।
भईया जी की रिपोर्ट