By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

चेकअप के लिए लालू जा रहे सिंगापुर, फिर क्यों भड़क गईं रोहिणी आचार्य?

Amit Dubey
Last updated: May 29, 2026 2:58 pm
By Amit Dubey 58 Views
Share
4 Min Read
लालू, सिंगापुर, रोहिणी, भड़की, मेडिकल, चेकअप
SHARE

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव किडनी ट्रांसप्लांट के बाद एक बार फिर रुटीन चेकअप के लिए सिंगापुर जा रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद मीडिया में कयास लगाए जाने लगे कि लालू वहां मेडिकल चेकअप के साथ ही अपनी रूठी हुई बेटी रोहिणी आचार्य को मनाने के लिए जा रहे हैं। दरअसल, लालू यादव की बेटी सिंगापुर में रहती हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के बाद हार के कारणों को लेकर उनकी तेजस्वी संग बड़ी लड़ाई हुई थी, जिसके बाद वे परिवार से नाता तोड़ सदा के लिए लालू परिवार से अलग हो गईं थीं। अब जैसे ही लालू के सिंगापुर जाने की खबर आई, मीडिया में रोहिणी को राजद से एमएलसी सीट दिये जाने की अटकलें लगाईं जाने लगीं। इसी के बाद रोहिणी आचार्या सोशल मीडिया पर एक बार फिर भड़क उठी हैं।

Contents
सियासी चर्चाओं से भड़की रोहिणी आचार्याकहा-‘बुरी नियत वालों का मुंह फिर काला होगा’मेरा विरोध गलत के खिलाफ रहा है आगे भी रहेगा
- Advertisement -

सियासी चर्चाओं से भड़की रोहिणी आचार्या

दरअसल, लालू के सिंगापुर दौरे को लेकर पटना में कुछ ऐसी राजनीतिक सरगर्मियां शुरू हुई, जिससे रोहिणी आचार्या बुरी तरह से भड़क उठी हैं। लालू के इस सिंगापुर दौरे को लेकर ऐसे खबरें बनी जिसमें कहा गया कि लालू रोहिणी आचार्या को मनाने के लिए सिंगापुर जा रहे हैं। यह भी चर्चा चली की बिहार में आगामी विधान परिषद चुनाव में रोहिणी आचार्या को राजद की ओर से प्रत्याशी बनाया जा सकता है। इसके जवाब में रोहिणी आचार्य ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि बुरी नियत वालों का मुंह फिर काला होगा। लालू को किडनी देने वाली बेटी रोहिणी आचार्या बिहार चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार के बाद से नाराज चल रही है। उनका तेजस्वी यादव से झगड़ा भी हुआ था।

कहा-‘बुरी नियत वालों का मुंह फिर काला होगा’

रोहिणी आचार्या का यह पोस्ट लालू यादव के सिंगापुर दौरे से ही जुड़ा है। इन अटकलों पर रोहिणी बुरी तर भड़की नजर आईं और अपने पोस्ट में लिखा-‘बुरी नियत वालों का मुँह फिर होगा काला.. घुसपैठियों, साजिश रचने और विरोधियों के साथ मिलीभगत रखने वालों का गिरोह अपने चंद मीडिया मित्रों की मदद से मेरे आगामी विधान परिषद् चुनाव में प्रत्याशी बनने की अफवाह फैला रहा है। गंदी नियत वाले इन लोगों ने पहले भी मेरी छवि को नुकसान पहुंचाने के मकसद से ऐसी कोशिश की थी और तब इनके झूठ का पर्दाफाश भी हुआ था। इस बार भी होगा.. ये वही लोग हैं, जिन लोगों ने कुछ महीने पहले मेरे नाबालिग बेटे और मेरी सासु मां के विधानसभा चुनाव लड़ने की बात की अफवाह जम कर फैलाई थी।

मेरा विरोध गलत के खिलाफ रहा है आगे भी रहेगा

रोहिणी ने आगे लिखा कि मेरे बारे में झूठ फैलाने और गढ़ने वालों को मैं ये बता देना चाहती हूँ कि इन लोगों के किसी भी प्रपंच, झूठ का मुझ पर और मेरी छवि पर कोई असर नहीं होने वाला है। क्योंकि मेरे बारे में दुनिया ये जानती है कि मैं किसी भी प्रकार के लालच व लोभ से परे हट कर सीधी बात करने और कहने वालों में से हूं। मेरा विरोध हमेशा गलत के खिलाफ रहा है और आगे भी रहेगा। मालूम हो कि बिहार चुनाव में मिली हार के बाद बिखर चुका लालू परिवार बीते दिनों तब करीब-करीब एकजुट नजर आया जब गाजियाबाद में तेजस्वी के बेटे इराज का जन्मदिन मनाया गया। लेकिन इसमें रोहिणी आचार्या शामिल नहीं हुईं। इससे यह साफ हो गया कि रोहिणी की नाराजगी अब भी कायम है।

- Advertisement -
TAGGED: चेकअप, भड़की, मेडिकल, रोहिणी, लालू, सिंगापुर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

लालू, सिंगापुर, रोहिणी, भड़की, मेडिकल, चेकअप
MLC चुनाव की खबरों पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, अफवाह फैलाने वालों को रगड़ा…
बिहारी समाज राजनीति
बिहार BJP, प्रदेश कमिटी, 38 सदस्य, नई टीम, घोषित, 14 उपाध्यक्ष 
बिहार BJP प्रदेश कमिटी की 38 सदस्यों वाली नई टीम घोषित, बचौल समेत 14 उपाध्यक्ष 
देश-विदेश राजनीति राजपाट
एससी-एसटी व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार 
बिहारी समाज
मंत्री जायसवाल, भूमि सर्वे, 13 तरह की छूट, ऐलान, विधानसभा
बिहार में 15 दिनों के भीतर निपटाए जाएंगे 3.10 लाख लंबित दाखिल-खारिज मामले, मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल का सख्त निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

लालू, सिंगापुर, रोहिणी, भड़की, मेडिकल, चेकअप
MLC चुनाव की खबरों पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, अफवाह फैलाने वालों को रगड़ा…
बिहारी समाज राजनीति
बिहार BJP, प्रदेश कमिटी, 38 सदस्य, नई टीम, घोषित, 14 उपाध्यक्ष 
बिहार BJP प्रदेश कमिटी की 38 सदस्यों वाली नई टीम घोषित, बचौल समेत 14 उपाध्यक्ष 
देश-विदेश राजनीति राजपाट
एससी-एसटी व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार 
बिहारी समाज
मंत्री जायसवाल, भूमि सर्वे, 13 तरह की छूट, ऐलान, विधानसभा
बिहार में 15 दिनों के भीतर निपटाए जाएंगे 3.10 लाख लंबित दाखिल-खारिज मामले, मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल का सख्त निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
लालू, सिंगापुर, रोहिणी, भड़की, मेडिकल, चेकअप
बिहारी समाज

MLC चुनाव की खबरों पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, अफवाह फैलाने वालों को रगड़ा…

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य…

By Swatva
बिहार BJP, प्रदेश कमिटी, 38 सदस्य, नई टीम, घोषित, 14 उपाध्यक्ष 
देश-विदेश

बिहार BJP प्रदेश कमिटी की 38 सदस्यों वाली नई टीम घोषित, बचौल समेत 14 उपाध्यक्ष 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश के बाद बिहार में…

By Amit Dubey
आंधी-बारिश, गयाजी, वंदे भारत, दुरंतो, कई ट्रेनें, फंसी, सिवान, ओएसडब्ल्यू, तार टूटा, रूट डायवर्ट
दुर्घटना

आंधी-बारिश से गयाजी में वंदे भारत-दुरंतो समेत कई ट्रेनें फंसी, सिवान में रूट डायवर्ट

राजधानी पटना समेत बिहार के कई क्षेत्रों में आज शुक्रवार को आंधी-बारिश…

By Amit Dubey
नीतीश,JDU, विजय चौधरी, आवास, मुलाकात, घर बुलाया
लेटेस्ट न्यूज़

नीतीश अचानक पहुंचे विजय चौधरी के आवास, बोले-क्या हो रहा है??? घर आकर सब बताइए

जदयू के सर्वेसर्वा और बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार आज गुरुवार…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?