नवादा : जिले के सिरदला थाना में कार्यरत एस आई बजेंद्र कुमार राम रजौली एसडीपीओ ऑफिस जाने के क्रम में घायल हो गये। बताया जाता है कि प्रशासनिक कार्य को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रजौली कार्यालय अपने निजी मोटरसाइकल से जा रहे थे। इस दौरान जमुगांय कर्मा के समीप सड़क किनारे रखे गये निर्माण सामग्री के कारण ओवर टेक कर रहे दूसरे वाहन से बचने के दौरान संक्रिर्ण सडक पर अनियंत्रित होकर गिर जाने हाथ पैर में चोटें आयी।
दुर्घटना में घायल एस आई को स्थानीय लोगो ने उठाकर सिरदला पीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक डॉ संतोष कुमार सुमन ने. बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद पैर में गहरी चोट लगने व दाहिना पैर का हड्डी टूटने कि आशंका पर उन्हें बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
भईया जी की रिपोर्ट