नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर करीब पौने पांच लीटर अंग्रेजी शराब व बीयर के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों थाना से पांच सौ गज उतर पांती गांव का बताया गया है। इस बावत थाना कांड संख्या 214/ 26 धारा 30 (a) बिहार उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना के आलोक में की गयी छापामारी में मिथुन कुमार उम्र 28 वर्ष पिता अनिल राम 2.सविंदर कुमार उम्र 38 वर्ष पिता स्व बाबूलाल राजवंशी दोनों ग्राम पांती बाजार को 4.625 लीटर अंग्रेजी शराब व बीयर के साथ विधिवत गिरफ्तार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु पुलिस मार्ग रक्षित दल के साथ भेज दिया गया।
दूसरी ओर न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी व्यवहार न्यायालय GR.2186/23 के वारंटी राजेश कुमार उम्र 36 वर्ष पिता स्व गिरधारी प्रसाद ग्राम सुपाय को विधिवत गिरफ्तार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा न्यायालय के समक्ष उपस्थापन हेतु पुलिस मार्ग रक्षित दल के साथ भेज दिया गया।
भईया जी की रिपोर्ट