By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

प्रखंड कार्यालय में ड्यूटी के दौरान सोते दिखे प्रधान लिपिक, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

Swatva
Last updated: May 21, 2026 5:12 pm
By Swatva 56 Views
Share
3 Min Read
SHARE

जमुई। बिहार में सरकारी दफ्तरों की कार्यशैली और प्रशासनिक जवाबदेही पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ताजा मामला जमुई जिले के बरहट प्रखंड कार्यालय का है, जहां बुधवार (20 मई) की दोपहर कार्यालय समय में प्रधान लिपिक राजेंद्र पासवान अपनी कुर्सी पर सोते हुए नजर आए। दोपहर करीब 1:06 बजे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और दूर-दूर से आए फरियादियों में भारी नाराजगी है।

- Advertisement -

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बरहट प्रखंड कार्यालय में रोजाना बड़ी संख्या में लोग विभिन्न सरकारी योजनाओं, पेंशन, राशन कार्ड और जरूरी प्रमाण पत्रों के लिए पहुंचते हैं। लेकिन, कर्मचारियों की लापरवाही और उदासीन रवैये के कारण लोगों घंटों इंतजार करना पड़ता है। छोटे-छोटे कामों और प्रमाण पत्रों के लिए उन्हें कई दिनों तक दफ्तर के चक्कर काटने पड़ते हैं, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस वक्त प्रधान लिपिक आराम फरमा रहे थे, उस समय भी कई लोग अपने काम के सिलसिले में दफ्तर में मौजूद थे।

मामला तूल पकड़ने के बाद संबंधित प्रधान लिपिक राजेंद्र पासवान ने अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती है और स्वास्थ्य कारणों की वजह से वे कुछ देर के लिए असहज महसूस कर रहे थे। वहीं, इस पूरे मामले पर बरहट के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण कुमार पांडेय ने बताया कि प्रधान लिपिक पूर्व में लकवा (पैरालिसिस) की बीमारी से पीड़ित रह चुके हैं, जिसके कारण उनकी शारीरिक स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं रहती है। अत्यधिक गर्मी और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह से संभव है कि वे कुछ देर के लिए नींद में चले गए हों।

बीडीओ श्रवण कुमार पांडेय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा है कि इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। हालांकि, स्थानीय लोगों का मानना है कि यह घटना केवल एक कर्मचारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सरकारी विभागों में अनुशासन और लचर कार्य संस्कृति को दर्शाती है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक प्रखंड स्तर पर जवाबदेही तय नहीं होगी, तब तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक समय से पहुंचना मुमकिन नहीं है। फिलहाल, इस मामले में प्रशासनिक कार्रवाई और जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

- Advertisement -
TAGGED: jamui khabar, jamui news, जमुई, बिहार सरकार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

महंगाई का एक और झटका, अमूल-मदर डेयरी के बाद अब सुधा दूध भी हुआ महंगा
बिहारी समाज
आग उगल रहा सूरज, 40 पार पहुंचा पारा; दोपहर में सड़के हो रही विरान
बिहारी समाज
VC, मगध विवि, अनियमितता, वित्तीय, 200 करोड़
नप गए मगध विश्वविद्यालय के VC, वित्तीय अनियमितता पर कार्रवाई
बिहारी समाज शिक्षा
बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत पर भारी बवाल
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

महंगाई का एक और झटका, अमूल-मदर डेयरी के बाद अब सुधा दूध भी हुआ महंगा
बिहारी समाज
आग उगल रहा सूरज, 40 पार पहुंचा पारा; दोपहर में सड़के हो रही विरान
बिहारी समाज
VC, मगध विवि, अनियमितता, वित्तीय, 200 करोड़
नप गए मगध विश्वविद्यालय के VC, वित्तीय अनियमितता पर कार्रवाई
बिहारी समाज शिक्षा
बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत पर भारी बवाल
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

महंगाई का एक और झटका, अमूल-मदर डेयरी के बाद अब सुधा दूध भी हुआ महंगा

पटना / देश में लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता त्रस्त…

By Swatva
बिहारी समाज

आग उगल रहा सूरज, 40 पार पहुंचा पारा; दोपहर में सड़के हो रही विरान

-डीएम ने विद्यालय के समय में किया परिवर्तन नवादा : जिले में…

By Swatva
VC, मगध विवि, अनियमितता, वित्तीय, 200 करोड़
बिहारी समाज

नप गए मगध विश्वविद्यालय के VC, वित्तीय अनियमितता पर कार्रवाई

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने मगध विवि के कुलपति प्रोफेसर…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत पर भारी बवाल

-शव को सड़क पर रख प्रजातंत्र चौक किया जाम नवादा : जिले…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?