By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत पर भारी बवाल

Swatva
Last updated: May 21, 2026 1:26 pm
By Swatva 317 Views
Share
3 Min Read
SHARE

-शव को सड़क पर रख प्रजातंत्र चौक किया जाम

नवादा : जिले के गोविंदपुर प्रखंड थाली थाना क्षेत्र के अमझर कुंड में डूबे बीटेक छात्र धर्मराज उर्फ बिशु की संदिग्ध मौत को लेकर गुरुवार को नवादा शहर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने छात्र का शव शहर की हृदय स्थली व्यस्ततम प्रजातंत्र चौक के समीप बीच सड़क पर रखकर मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। सड़क जाम होते ही शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई और चारों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारी पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

Contents
-शव को सड़क पर रख प्रजातंत्र चौक किया जामपरिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोपपुलिस पर फूटा गुस्सा, मूकदर्शक बने रहने का आरोपककोलत बंद होने के कारण जंगल के रास्ते गए थे छात्र
- Advertisement -

परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

मृतक धर्मराज के परिजनों ने घटना को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है। परिजनों का साफ तौर पर आरोप है कि धर्मराज की मौत कोई हादसा या डूबने की सामान्य घटना नहीं है, बल्कि यह एक सोची-समझी और सुनियोजित हत्या है। उनका आरोप है कि धर्मराज के साथ गए उसके दो दोस्तों ने किसी गहरी साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी और अब मामले को रफा-दफा करने के लिए इसे पानी में डूबने का रूप दे रहे हैं।

पुलिस पर फूटा गुस्सा, मूकदर्शक बने रहने का आरोप

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों और परिजनों ने स्थानीय थाली थाना पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। परिजनों का आरोप है कि घटना की सूचना के बाद भी पुलिस ने न तो प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने में तत्परता दिखाई और न ही शव की खोजबीन में कोई सहयोग किया। ग्रामीणों ने खुद अपनी जान जोखिम में डालकर शव को तलाशा, जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी रही परिजनों का आरोप है कि यदि समय रहते प्रशासन एनडीआरएफ (NDRF) या एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को बुला लेती तो शव बहुत पहले बरामद किया जा सकता था।

ककोलत बंद होने के कारण जंगल के रास्ते गए थे छात्र

गौरतलब हो कि ककोलत जलप्रपात पर्यटकों के लिए मंगलवार को बंद रहता है। धर्मराज अपने दो दोस्तों के साथ मुख्य रास्ते के बजाय जंगल के गुप्त रास्ते से होते हुए गोविंदपुर प्रखंड थाली थाना क्षेत्र के प्रतिबंधित ‘अमझर कुंड’ में स्नान करने पहुंच गया। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से धर्मराज के डूबने की बात सामने आई थी, जिसका शव बुधवार की देर शाम स्थानीय गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह और स्थानीय पुलिस परिजनों को समझा-बुझाकर जाम हटाने के प्रयास में जुटी है, लेकिन परिजन उच्चस्तरीय जांच और आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, गोविंदपुर प्रखंड, थाली थाना क्षेत्र, नवादा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

340 लीटर महुआ शराब बरामद, तीन बाइक जब्त, एक गिरफ्तार,एक विधि विरुद्ध नाबालिग को किया निरुद्ध
बिहारी समाज अपराध
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन बाइक चोरों को किया गिरफ्तार
बिहारी समाज
अर्द्ध वार्षिक परीक्षा में शिक्षा विभाग की हो रही दुर्गति
बिहारी समाज
नवादा समेत तीन जिलों के पंचायत राज पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

340 लीटर महुआ शराब बरामद, तीन बाइक जब्त, एक गिरफ्तार,एक विधि विरुद्ध नाबालिग को किया निरुद्ध
बिहारी समाज अपराध
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन बाइक चोरों को किया गिरफ्तार
बिहारी समाज
अर्द्ध वार्षिक परीक्षा में शिक्षा विभाग की हो रही दुर्गति
बिहारी समाज
नवादा समेत तीन जिलों के पंचायत राज पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

340 लीटर महुआ शराब बरामद, तीन बाइक जब्त, एक गिरफ्तार,एक विधि विरुद्ध नाबालिग को किया निरुद्ध

नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापामारी…

By Swatva
बिहारी समाज

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन बाइक चोरों को किया गिरफ्तार

नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर…

By Swatva

अर्द्ध वार्षिक परीक्षा में शिक्षा विभाग की हो रही दुर्गति

नवादा : जिले के सरकारी विद्यालयों में संचालित हो रही अर्द्ध वार्षिक…

By Swatva
बिहारी समाज

नवादा समेत तीन जिलों के पंचायत राज पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई

नवादा : पंचायत सचिवों के अंतर-जिला स्थानांतरण में कथित अनियमितता के मामले…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?