By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

आनंद मोहन पर बरसे JDU के मंत्री…श्रवण कुमार, लेसी सिंह ने कहा कृतघ्न, तो जेल में ही होते…

Amit Dubey
Last updated: May 18, 2026 3:50 pm
By Amit Dubey 29 Views
Share
4 Min Read
JDU, मंत्री, आनंद मोहन, श्रवण कुमार, लेसी सिंह, कृतघ्न, जेल, नीतीश
SHARE

JDU के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन द्वारा उनके विधायक बेटे को मंत्री नही बनाए जाने पर दिए गए पार्टी विरोधी बयानों के लिए सम्राट सरकार में शामिलल जदयू के तमाम मंत्री और नेता भारी गुस्से में हैं। JDU प्रवक्ता निहोरा यादव, नीरज सिंह, मंत्री श्रवण कुमार और मंत्री लेसी सिंह समेत तमाम नेताओं ने आनंद मोहन को कृतघ्न करार देते हुए कहा कि यदि नीतीश कुमार नहीं होते, तो आनंद मोहन कभी जेल से बाहर नहीं निकल पाते। मंत्री लेसी सिंह ने आनंद मोहन पर भड़कते हुए कहा कि दुनिया या देश में किसी की भी इतनी हैसियत, ताकत या औकात नहीं है जो नीतीश कुमार के राजनीतिक वजूद को खत्म कर सके या उन्हें जिंदा दफन कर सके। वहीं मंत्री श्रवण कुमार ने आनंद मोहन पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका बयान चौक-चौराहे पर होने वाली चर्चा जैसा है, उनकी बातों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

- Advertisement -

दरअसल आनंद मोहन ने उनके बेटे चेतन आनंद को मंत्री नहीं बनाए जाने पर जदयू के हाईकमान कोर ग्रुप पर निशााना साधते हुए कहा था कि इन लोगों ने नीतीश कुमार को जिंदा दफन कर दिया है। जदयू में थैली वाली संस्कृति हावी हो गई है और मंत्री उसी को बनाया गया जिसने थैली में रुपए दिये। इसके बाद जदयू के मंत्री श्रवण कुमार और मंत्री लेसी सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अभी हमने आनंद मोहन के बयान को नहीं देखा है। जब उनके बयान को देखेंगे और समझेंगे, फिर बात करेंगे। श्रवण कुमार ने कहा कि आनंद मोहन का परिवार जदयू में है। आनंद मोहन का बेटा जेडीयू से विधायक है जबकि पत्नी लवली आनंद सांसद हैं। लेकिन आनंद मोहन पार्टी में नहीं है। लेकिन जिस नीतीश के ऊपर आनंद मोहन आरोप लगा हैं, अगर वो नहीं होते तो शायद आनंद मोहन आज जेल से बाहर भी नहीं होते। क्योंकि नीतीश कुमार ने ही जेल नियम में संसोधन किया जिसके चलते आनंद मोहन जेल से छूट गए थे।

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब बीते दिन सीतामढ़ी में पूर्व सांसद आनंद मोहन ने उनके बेटे को मंत्री नहीं बनाए जाने पर जेडीयू की कार्यशैली और उसके शीर्ष नेतृत्व पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए एक बड़ा बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि कुछ स्वार्थी नेताओं ने नीतीश कुमार को राजनीतिक रूप से जिंदा दफन कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने जेडीयू में मंत्रियों की नियुक्ति की प्रक्रिया पर भी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। इधर आनंद मोहन पर बरसते हुए जदयू की मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि ऐसी कोई ताकत नहीं है जो हमारे नेता को जिंदा दफन कर दे। नीतीश कुमार बिहार के गरीबों, गुरबों और वंचितों के दिलों में बसते हैं। लेसी सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई नीतीश कुमार की तरफ आंख भी उठाकर दिखाएगा, तो बिहार और देश की करोड़ों महिलाएं उनके समर्थन में ढाल बनकर खड़ी हो जाएंगी और करारा सबक सिखाएंगी।

TAGGED: JDU मंत्री, आनंद मोहन, कृतघ्न, जेल, नीतीश, लेसी सिंह, श्रवण कुमार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

नगर के चर्चित रेलवे ओवरब्रिज मामले में हाई कोर्ट से बड़ी राहत, मामले की अगली सुनवाई 1 जुलाई को 
लेटेस्ट न्यूज़
अमांवा उदासीन संगत महंत विवाद, महामंडलेश्वर ने बताया बेवुनियाद
बिहारी समाज
विडियोग्राफी के बहाने बुलाया, फिर जंगल में घेरकर लूट लिया कैमरा, ड्रोन और मोबाइल
बिहारी समाज
जमीन कब्जा करने पहुंचे हथियारबंद बदमाशों का आतंक, दंपती पर जानलेवा हमला कर छीनी सोने की चेन
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

नगर के चर्चित रेलवे ओवरब्रिज मामले में हाई कोर्ट से बड़ी राहत, मामले की अगली सुनवाई 1 जुलाई को 
लेटेस्ट न्यूज़
अमांवा उदासीन संगत महंत विवाद, महामंडलेश्वर ने बताया बेवुनियाद
बिहारी समाज
विडियोग्राफी के बहाने बुलाया, फिर जंगल में घेरकर लूट लिया कैमरा, ड्रोन और मोबाइल
बिहारी समाज
जमीन कब्जा करने पहुंचे हथियारबंद बदमाशों का आतंक, दंपती पर जानलेवा हमला कर छीनी सोने की चेन
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
पथराव, मुजफ्फरपुर, वंदे भारत, 3 ट्रेनें, शीशे टूटे
अपराध

मुजफ्फरपुर में वंदे भारत समेत 3 ट्रेनों पर पथराव, कई बोगियों के शीशे टूटे

मुजफ्फरपुर में बीती देर शाम महज डेढ़ घंटे के भीतर तीन प्रमुख…

By Amit Dubey
आनंद मोहन, भड़के, JDU, कोर टीम, बेटा, चेतन आनंद, मंत्री
देश-विदेश

बेटे चेतन आनंद को मंत्री नहीं बनाए जाने पर JDU की कोर टीम पर भड़के आनंद मोहन

बेटे चेतन आनंद को नई सम्राट चौधरी कैबिनेट में मंत्री नहीं बनाए…

By Amit Dubey
सचेतक, नियुक्ति, दो लिस्ट, वायरल, एनडीए, कन्फ्यूजन
देश-विदेश

सचेतक नियुक्ति की दो-दो लिस्ट से NDA में कन्फ्यूजन! सियासी पारा हाई

बिहार की NDA सरकार की ओर से बीते दिन 11 सचेतकों की…

By Amit Dubey
EOU, रेड, इंजीनियर, जमुई, झाझा, पटना, 40 लाख, बरामद
अपराध

झाझा में तैनात इंजीनियर के पटना से जमुई तक 4 ठिकानों पर EOU की रेड, फ्लैट से 40 लाख कैश बरामद

जमुई के झाझा में तैनात ग्रामीण विकास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर गोपाल…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?