By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

बेटे चेतन आनंद को मंत्री नहीं बनाए जाने पर JDU की कोर टीम पर भड़के आनंद मोहन

Amit Dubey
Last updated: May 18, 2026 12:31 pm
By Amit Dubey 24 Views
Share
4 Min Read
आनंद मोहन, भड़के, JDU, कोर टीम, बेटा, चेतन आनंद, मंत्री
SHARE

बेटे चेतन आनंद को नई सम्राट चौधरी कैबिनेट में मंत्री नहीं बनाए जाने पर बिहार के बाहुबली नेता और जदयू के पूर्व सांसद आनंद मोहन भड़क उठे हैं। आनंद मोहन ने बयान दिया है कि बिहार में जो सरकार बचाएगा, वहीं सरकार चलाएगा भी। चेतन आनंद ने नीतीश सरकार को बचाया था। इसलिए उसको मंत्री पद मिलना ही चाहिए। इस मामले में आनंद मोहन ने अपनी ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ खुलकर बागी तेवर अपनाते हुए कहा कि जो थैली पहुंचाया, उसे मंत्री बना दिया गया। जदयू अब महज थैली पार्टी बनकर रह गई है। इन लोगों ने नीतीश कुमार को जिंदा दफन कर दिया है। आनंद मोहन ने जेडीयू के शीर्ष नेतृत्व पर अपनी पार्टी को कमजोर करने और पैसे लेकर मंत्रिपद बांटने का आरोप लगाया है।

- Advertisement -

दरअसल, आनंद मोहन सीतामढ़ी में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने पार्टी के कामकाज पर तीखे सवाल उठाए। विदित हो कि आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद बिहार की शिवहर सीटे जेडीयू की लोकसभा सांसद हैं। वहीं आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद जदयू विधायक हैं। बताया जा रहा है कि बिहार में पिछले दिनों नेतृत्व परिवर्तन के बाद चेतन आनंद को मंत्री नहीं बनाए जाने से आनंद मोहन असंतुष्ट हैं और इसी वजह से अब उन्होंने खुलकर भड़ास निकाली है। आनंद मोहन ने सीतामढ़ी के कार्यक्रम में नीतीश कुमार का नाम लेकर कहा कि जिस कठिन दौर से जदयू को बनाने से लेकर यहां लाने तक नीतीश कुमार ने साथ दिया, लेकिन आज आप जाकर देखें कि उनको जिंदा दफन कर दिया गया। कहीं पर भी नीतीश कुमार का चेहरा नहीं है। मंच पर शपथ ग्रहण हो रहा था और नीतीश कुमार वहां मौजूद थे। 85 एमएलए के साथ खड़ा एक व्यक्ति था, और उनकी तस्वीर नहीं थी। आज जब बीजेपी होती है तो दो-दो अलायंस पार्टनर के डिप्टी सीएम की तस्वीरें होती हैं। लेकिन आज बिहार में जो बोर्ड लग रहा है उसमें उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव का नाम क्यों नहीं है?

इसके बाद आनंद मोहन ने कहा—’आप कहते हैं बेटा को मंत्री नहीं बनाएंगे? बेटा अगर सरकार बचाएगा, तो सरकार भी चलाएगा। वो समय आनेवाला है। एड़ियां रगड़कर देना होगा, भीख नहीं मांग रहे’। उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि यह बीजेपी की वजह से नहीं हो रहा। आनंद मोहन ने कहा कि मैं बीजेपी को दोष नहीं दे रहा। हर पार्टी अपना एकाधिकार चाहती है। लेकिन जो मंत्रणा कर रहे हैं, सहयोगी हैं, वे क्या नीतीश कुमार को घुमाने लाते हैं, भोजन कराने लाते हैं, उन्होंने जिंदा दफन कर दिया नीतीश कुमार को। मुझे यह कहने में कोई गुरेज नहीं है। आनंद मोहन ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार की मजबूरी का फायदा उठाकर थैली की राजनीति हो रही है। उन्होंने अपने बेटे चेतन आनंद को मंत्री नहीं बनाने के बारे में कहा कि आज कौन लोग हैं जो चेतन आनंद को नबीनगर भेजते हैं, और शर्फुद्दीन का गला काट देते हैं? पहली बार सरकार शर्फुद्दीन ने बचाई थी। दूसरी बार चेतन आनंद ने बचाई थी। आप कहते हैं बेटा को नहीं बनाएंगे? बेटा अगर सरकार बचाएगा, तो सरकार भी चलाएगा। वो समय आनेवाला है।

TAGGED: JDU, आनंद मोहन, कोर टीम, चेतन आनंद, बेटा, भड़के, मंत्री
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

एनकाउंटर, सिवान, पटना, 3 कुख्यात, पैर, गोली, दबोचा
सिवान और पटना में ऑपरेशन लंगड़ा, गोली मार पुलिस ने 3 कुख्यातों को दबोचा
अपराध बिहारी समाज
स्टेशन, आग, सासाराम, भभुआ-पटना, इंटरसिटी, जनरल बोगी, खाक
भभुआ-पटना इंटरसिटी में भीषण आग, सासाराम स्टेशन पर खड़ी थी ट्रेन…जनरल बोगी खाक
दुर्घटना बिहारी समाज
हिसुआ में खनन व पुलिस पर फायरिंग में बड़ी कार्रवाई
बिहारी समाज
चोरी की गई भैंस के साथ तीन गिरफ्तार
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

एनकाउंटर, सिवान, पटना, 3 कुख्यात, पैर, गोली, दबोचा
सिवान और पटना में ऑपरेशन लंगड़ा, गोली मार पुलिस ने 3 कुख्यातों को दबोचा
अपराध बिहारी समाज
स्टेशन, आग, सासाराम, भभुआ-पटना, इंटरसिटी, जनरल बोगी, खाक
भभुआ-पटना इंटरसिटी में भीषण आग, सासाराम स्टेशन पर खड़ी थी ट्रेन…जनरल बोगी खाक
दुर्घटना बिहारी समाज
हिसुआ में खनन व पुलिस पर फायरिंग में बड़ी कार्रवाई
बिहारी समाज
चोरी की गई भैंस के साथ तीन गिरफ्तार
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
सचेतक, नियुक्ति, दो लिस्ट, वायरल, एनडीए, कन्फ्यूजन
देश-विदेश

सचेतक नियुक्ति की दो-दो लिस्ट से NDA में कन्फ्यूजन! सियासी पारा हाई

बिहार की NDA सरकार की ओर से बीते दिन 11 सचेतकों की…

By Amit Dubey
NEET, पेपर लीक, RJD, महासचिव, गिरफ्तार, तेजस्वी, करीबी, दिल्ली, क्राइम ब्रांच
अपराध

NEET पेपर लीक कांड में RJD महासचिव गिरफ्तार, तेजस्वी के करीबी को ले गई दिल्ली क्राइम ब्रांच

NEET पेपर लीक मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच की एक टीम ने…

By Amit Dubey
'वकील,' ममता बनर्जी, बंगाल, चुनाव, हिंसा, कलकत्ता, हाईकोर्ट
देश-विदेश

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा को लेकर ‘वकील’ बनी ममता बनर्जी, कलकत्ता हाईकोर्ट में क्या दी दलीलें?

पश्चिम बंगाल में हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव के बाद हुई कथित…

By Amit Dubey
MLC, उपचुनाव, महागठबंधन, जीत, सोनू राय, भोजपुर-बक्सर, NDA, परास्त
चुनाव

भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव में महागठबंधन के सोनू राय ने NDA प्रत्याशी को हराया…JDU को तगड़ा झटका

बिहार विधान परिषद की भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय निकाय प्राधिकार की एक सीट के…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?