By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़

भाजपा का दो दिवसीय “प्रशिक्षण महाभियान” का हुआ आगाज,मंत्री-सांसद-विधायक हुए शामिल

Swatva
Last updated: May 10, 2026 2:59 pm
By Swatva 68 Views
Share
7 Min Read
SHARE

नवादा : भारतीय जनता पार्टी, जिला इकाई का दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल महा प्रशिक्षण” अभियान का आगाज त्रिवेणी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज परिसर में शनिवार 9 मई को किया गया। 10 मई को इसका समापन होगा। जिलाध्यक्ष अनिल मेहता की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व तथा कला-संस्कृति विभाग के मंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी एवं नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया। प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।

- Advertisement -

प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र में वक्ता के रूप में नवादा सांसद विवेक ठाकुर उपस्थित रहे तथा सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना एवं सत्र का संचालन जिला महामंत्री शैलेन्द्र शर्मा ने की। प्रथम सत्र का विषय “अपनी सरकारों की गरीब कल्याण योजनाएं एवं उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका” था। अपने संबोधन में सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ समाज के बीच कार्य कर रहे हैं तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

द्वितीय सत्र में वक्ता के रूप में बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व तथा कला-संस्कृति विभाग के मंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी उपस्थित रहे तथा सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष विनय सिंह एवं संचालन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय पाण्डेय ने की। द्वितीय सत्र का विषय “कार्यपद्धति” था। मंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती अनुशासन, समर्पण और निरंतर जनसंपर्क से संभव है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करता है तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है।

तृतीय सत्र के वक्ता के रूप में हिसुआ के विधायक अनिल सिंह उपस्थित रहे तथा सत्र की अध्यक्षता जिला प्रभारी राजेश कुमार सिंह एवं संचालन मीडिया प्रभारी गुलशन कुमार ने की। तृतीय सत्र का विषय “देश के समक्ष चुनौतियाँ: राजनीतिक व सामाजिक” था। अपने संबोधन में विधायक अनिल सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में देश अनेक राजनीतिक एवं सामाजिक चुनौतियों का सामना कर रहा है, जिनका समाधान मजबूत संगठन, जागरूक कार्यकर्ता और जनसहभागिता से ही संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज में सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

- Advertisement -

चतुर्थ सत्र के वक्ता के रूप में अरवल के विधायक मनोज शर्मा उपस्थित रहे तथा सत्र की अध्यक्षता प्रो. विजय कुमार सिन्हा एवं संचालन महामंत्री गौरव शांडिल्य गगन ने की चतुर्थ सत्र का विषय “संगठन और सरकार में समन्वय एवं अपनी जिम्मेदारी कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि” था। विधायक मनोज शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन और सरकार के बीच मजबूत समन्वय ही विकास कार्यों को गति देता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए बूथ स्तर पर सक्रिय रहना चाहिए तथा सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्य विस्तार की स्पष्ट दृष्टि और अनुशासित संगठन ही किसी भी दल की वास्तविक शक्ति होती है।

पंचम सत्र के वक्ता के रूप में प्रदेश कर समिति सदस्य अनिल स्वामी उपस्थित रहे। सत्र की अध्यक्षता प्रदेश कार्य समिति सदस्य नरेश वर्मा ने की तथा संचालन जिला महामंत्री अरविन्द गुप्ता ने किया। पंचम सत्र का विषय “हमारा इतिहास एवं विकास” था। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास राष्ट्रसेवा, संगठन शक्ति और विचारधारा की मजबूती का इतिहास रहा है। पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं के समर्पण और अनुशासन के बल पर निरंतर विकास करते हुए देश में एक मजबूत राजनीतिक शक्ति के रूप में पहचान बनाई है। छठे सत्र के वक्ता के रूप में भीखु भाई दलसाणिया उपस्थित रहे। इस सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल मेहता एवं वर्ग सह प्रभारी अभिजीत कुमार सिन्हा ने की। छठे सत्र का विषय “कार्यकर्ता विकास, गुण, आचरण एवं अपेक्षाएं” था।

- Advertisement -

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। एक कार्यकर्ता को सदैव अनुशासित, समर्पित एवं सेवा भाव से कार्य करना चाहिए। संगठन कार्यों के साथ-साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी समस्याओं के समाधान हेतु कार्य करना ही भाजपा की मूल भावना है। सातवें सत्र के वक्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका पासवान उपस्थित रहीं। इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व विधायक अरुणा देवी ने की तथा संचालन उपाध्यक्ष विनोद भोली ने किया। सातवें सत्र का विषय “मीडिया विमर्श” था।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मीडिया एवं सोशल मीडिया संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है। कार्यकर्ताओं को सकारात्मक सोच के साथ संगठन की नीतियों, सरकार की उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं को समाज तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। प्रशिक्षण महाभियान मे जिला प्रशिक्षण प्रभारी प्रकाश भगत प्रदेश संयोजक वाणिज्य राजेश कुमार युवा मोर्चा उपाध्यक्ष आनंद गौरव,प्रदेश सह संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ रवि गुप्ता,नियंत्रक के रूप मे जिला उपाध्यक्ष तेजस सिन्हा, निबंधन प्रमुख अजित शंकर, उपाध्यक्ष मुकेश सहित कई कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: जिला इकाई, नवादा, भाजपा, भारतीय जनता पार्टी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

दिनारा फिलिंग स्टेशन के मालिक का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, इलाके में सनसनी
बिहारी समाज अपराध
पीएम की ‘बचत’ अपील पर घमासान : RJD ने कसा तंज, VIP ने निकाली बाइक रैली
बिहारी समाज
रिजल्ट, CBSE, 12वीं, 88.39% पास, ऐसे करें चेक
CBSE 12वीं बोर्ड परिणाम 2026 : लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी, सप्लीमेंट्री डेट भी जारी
लेटेस्ट न्यूज़
गोपालगंज, JDU, विधायक, बॉडीगार्ड, SP ऑफिस, सिपाही, शराब तस्करी, गिरफ्तार
गोपालगंज में JDU विधायक का बॉडीगार्ड और SP ऑफिस में तैनात सिपाही शराब तस्करी में गिरफ्तार
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

दिनारा फिलिंग स्टेशन के मालिक का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, इलाके में सनसनी
बिहारी समाज अपराध
पीएम की ‘बचत’ अपील पर घमासान : RJD ने कसा तंज, VIP ने निकाली बाइक रैली
बिहारी समाज
रिजल्ट, CBSE, 12वीं, 88.39% पास, ऐसे करें चेक
CBSE 12वीं बोर्ड परिणाम 2026 : लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी, सप्लीमेंट्री डेट भी जारी
लेटेस्ट न्यूज़
गोपालगंज, JDU, विधायक, बॉडीगार्ड, SP ऑफिस, सिपाही, शराब तस्करी, गिरफ्तार
गोपालगंज में JDU विधायक का बॉडीगार्ड और SP ऑफिस में तैनात सिपाही शराब तस्करी में गिरफ्तार
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
रिजल्ट, CBSE, 12वीं, 88.39% पास, ऐसे करें चेक
लेटेस्ट न्यूज़

CBSE 12वीं बोर्ड परिणाम 2026 : लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी, सप्लीमेंट्री डेट भी जारी

Patna : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के द्वारा आज यानि कि…

By Swatva
गोपालगंज, JDU, विधायक, बॉडीगार्ड, SP ऑफिस, सिपाही, शराब तस्करी, गिरफ्तार
अपराध

गोपालगंज में JDU विधायक का बॉडीगार्ड और SP ऑफिस में तैनात सिपाही शराब तस्करी में गिरफ्तार

बिहार में कई वर्षों से पूर्ण शराबबंदी है, लेकिन जिस पुलिस पर…

By Amit Dubey

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील की सुनवाई, 03 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निवारण

नवादा : जिला पदाधिकारी, श्री रवि प्रकाश ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ…

By Swatva

आकाशीय बिजली ने बरपाया कहर, महिला समेत तीन की मौत

नवादा : जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वज्रपात से एक…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?