By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़

पटना पुलिस ने रुपया डबलिंग करने वाले ठग गिरोह के 5 शातिर अपराधियों को 10 लाख नकद के साथ किया गिरफ्तार

Swatva
Last updated: May 8, 2026 10:00 pm
By Swatva 135 Views
Share
3 Min Read
SHARE

पटना : पटना पुलिस ने बाढ़ अनुमंडल के पंचमहला थाना क्षेत्र में “रुपया डबलिंग” के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 शातिर ठगों को करीब 10 लाख 10 हजार रुपये नकद और एक रेडमी मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस गिरोह का नेटवर्क बिहार से लेकर महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और झारखंड तक फैला हुआ था। जानकारी के अनुसार, बाढ़ अनुमंडल के पंचमहला थाना क्षेत्र स्थित रामपुर डुमरा में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। बाढ़ एसडीपीओ रामकृष्ण के नेतृत्व में पुलिस पिछले 15 दिनों से इस गिरोह की गतिविधियों पर नजर रख रही थी।

- Advertisement -

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 10 लाख 10 हजार रुपये नकद बरामद किए तथा पांचों आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लोगों को पैसे दोगुना करने का लालच देकर अपने जाल में फंसाता था। शुरुआत में विश्वास जीतने के लिए कुछ रकम वापस भी करता था, ताकि लोग बड़ी रकम लगाने के लिए तैयार हो जाएं। इसके बाद जब पीड़ित बड़ी रकम लेकर आता था, तो गिरोह के कुछ सदस्य पुलिस की वर्दी पहनकर रास्ते में उसे रोक लेते थे और फर्जी पुलिसकर्मी बनकर जेल भेजने का भय दिखाते हुए उससे पूरी रकम लूट लेते थे।

एसडीपीओ रामकृष्ण ने बताया कि गिरफ्तार पांच आरोपियों में से चार एक ही परिवार के सदस्य हैं। ये सभी मिलकर ठगी की योजना बनाते और उसे अंजाम देते थे, जबकि पांचवां आरोपी एजेंट के रूप में काम करता था। उसका काम नए लोगों को लालच देकर गिरोह तक पहुंचाना था। पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया है कि इस गिरोह का नेटवर्क केवल बिहार तक सीमित नहीं था, बल्कि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और झारखंड समेत कई राज्यों में फैला हुआ था। पुलिस अब अन्य राज्यों की पुलिस से संपर्क कर गिरोह के बाकी सदस्यों और ठिकानों की जानकारी जुटाने में लगी है।

एसडीपीओ रामकृष्ण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि “रातों-रात पैसा दोगुना करने” जैसे किसी भी लालच में न आएं और ऐसे संदिग्ध लोगों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि ऐसे गिरोह लोगों की मेहनत की कमाई हड़पने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि अब तक इस गिरोह ने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके के अन्य अपराधियों और ठगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

- Advertisement -

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट

TAGGED: barh, barh khabar, Barh news, barh update
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

दिनारा फिलिंग स्टेशन के मालिक का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, इलाके में सनसनी
बिहारी समाज अपराध
पीएम की ‘बचत’ अपील पर घमासान : RJD ने कसा तंज, VIP ने निकाली बाइक रैली
बिहारी समाज
रिजल्ट, CBSE, 12वीं, 88.39% पास, ऐसे करें चेक
CBSE 12वीं बोर्ड परिणाम 2026 : लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी, सप्लीमेंट्री डेट भी जारी
लेटेस्ट न्यूज़
गोपालगंज, JDU, विधायक, बॉडीगार्ड, SP ऑफिस, सिपाही, शराब तस्करी, गिरफ्तार
गोपालगंज में JDU विधायक का बॉडीगार्ड और SP ऑफिस में तैनात सिपाही शराब तस्करी में गिरफ्तार
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

दिनारा फिलिंग स्टेशन के मालिक का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, इलाके में सनसनी
बिहारी समाज अपराध
पीएम की ‘बचत’ अपील पर घमासान : RJD ने कसा तंज, VIP ने निकाली बाइक रैली
बिहारी समाज
रिजल्ट, CBSE, 12वीं, 88.39% पास, ऐसे करें चेक
CBSE 12वीं बोर्ड परिणाम 2026 : लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी, सप्लीमेंट्री डेट भी जारी
लेटेस्ट न्यूज़
गोपालगंज, JDU, विधायक, बॉडीगार्ड, SP ऑफिस, सिपाही, शराब तस्करी, गिरफ्तार
गोपालगंज में JDU विधायक का बॉडीगार्ड और SP ऑफिस में तैनात सिपाही शराब तस्करी में गिरफ्तार
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
रिजल्ट, CBSE, 12वीं, 88.39% पास, ऐसे करें चेक
लेटेस्ट न्यूज़

CBSE 12वीं बोर्ड परिणाम 2026 : लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी, सप्लीमेंट्री डेट भी जारी

Patna : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के द्वारा आज यानि कि…

By Swatva
गोपालगंज, JDU, विधायक, बॉडीगार्ड, SP ऑफिस, सिपाही, शराब तस्करी, गिरफ्तार
अपराध

गोपालगंज में JDU विधायक का बॉडीगार्ड और SP ऑफिस में तैनात सिपाही शराब तस्करी में गिरफ्तार

बिहार में कई वर्षों से पूर्ण शराबबंदी है, लेकिन जिस पुलिस पर…

By Amit Dubey
कैबिनेट, सम्राट सरकार, कर्मचारी, DA, 2 प्रतिशत, बढ़ोतरी, 19 एजेंडा, मुहर
देश-विदेश

बिहार में सरकारी कर्मियों का DA 2 प्रतिशत बढ़ा, सम्राट कैबिनेट में 19 एजेंडों पर मुहर

बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सम्राट चौधरी की…

By Amit Dubey
लेटेस्ट न्यूज़

डीएम ने किया निबंधन‌ कार्यालय में नवनिर्मित प्रतिक्षालय का निरीक्षण, दिया निर्देश

नवादा : डीएम रवि प्रकाश ने जिला निबंधन कार्यालय परिसर स्थित रत…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?