नवादा : रजौली अनुमंडल मुख्यालय बाजार महादेव मोड़ के पास पूर्व की भांति लगातार चौथी बार प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 03 मई को आयोजित होने वाली प्रतियोगिता की सारी तैयारीयों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रतियोगिता के संयोजक रजौली पूर्वी पंचायत मुखिया संजय यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में सफल प्रथम प्रतिभागी को स्कूटी से सम्मानित किया जाएगा जबकि दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले दो प्रतिभागियों को लैपटॉप से सम्मानित किया जाएगा। सांत्वना पुरस्कार के रूप में पढ़ने वाले टेबल से सम्मानित किया जाएगा।
रजौली पूर्वी पंचायत के प्रत्येक वार्ड के सफल प्रतिभागियों को सायकिल उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसा कर प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी में लगे छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सुबह नौ बजे अपनी उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य होगा। तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। प्रतियोगिता को ले छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
भईया जी की रिपोर्ट