नवादा : जिले के रजौली थाना क्षेत्र के अंधरबारी गांव में दहेज दरिंदों ने बहू की हत्या कर दी। परिजनों का आरोप है कि दहेज के लिए सास, ननद और ससुर ने मिलकर अपनी पुतोह की पीट पीटकर हत्या कर दी।
मृतका अकबरपुर थाना क्षेत्र के कुलना गांव की रहने वाली थी जिसका ननिहाल खनवां गांव था। 5 वर्ष पूर्व मृतका की शादी अंधरबारी गांव में विनोद सिंह के पुत्र से हुई थी तब से ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज दानवों ने बेटी का अंत कर दिया। सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
भईया जी की रिपोर्ट