By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

ललन के साथ सीएम सम्राट से मिले नीतीश, कैबिनेट विस्तार पर हुई बात?

Amit Dubey
Last updated: April 25, 2026 1:11 pm
By Amit Dubey 75 Views
Share
3 Min Read
नीतीश, ललन, सीएम सम्राट, मुलाकात, कैबिनेट विस्तार
SHARE

बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट आसानी से पास करने के बाद पहली बार आज शनिवार को पूर्व सीएम और जदयू के सर्वमान्य अध्यक्ष नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। नीतीश कुमार इसके लिए सुबह—सुबह एक अणे मार्ग सीएम हाउस पहुंचे। उनके साथ ललन सिंह भी मौजूद थे। सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार का स्वागत किया और उनसे आशीर्वाद लिया। तीनों नेताओं के बीच करीब 15 मिनट तक बातचीत होने की खबर है। इसके बाद नीतीश कुमार एक अणे मार्ग से रवाना हो गए। इस मुलाकात में क्या बातें हुई, इसका कुछ खास पता तो नहीं चल पाया और इसे महज शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा। लेकिन सियासी गलियारे में चर्चा है कि संभावित कैबिनेट विस्तार पर अहम बातें हुईं हैं। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने आज उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से भी मुलाकात की।

- Advertisement -

विदित हो कि कल शुक्रवार को बिहार विधानसभा के विशेष सत्र में नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ध्वनिमत से विश्वासमत हासिल कर लिया। चौधरी ने इस दौरान सदन को संबोधित भी किया। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सदन में वक्तव्य के बाद अपनी बात कही। सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में तेजस्वी यादव को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि वे किसी ‘पाठशाला’ से नहीं बल्कि बिहार के 14 करोड़ लोगों के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री बने हैं। सम्राट ने कहा कि मुख्यमंत्री का पद किसी की बपौती नहीं है। तेजस्वी यादव अपनी बपौती से बाहर निकलें। उन्होंने कहा एक व्यक्ति या परिवार की सत्ता नहीं होती। 14 करोड़ बिहारियों के आशीर्वाद से आज मैं यहां बैठा हूं। मैं नीतीश कुमार, पीएम नरेंद्र मोदी, नितिन नवीन और चिराग पासवान का आभारी हूं। मैं उपेंद्र कुशवाहा का आभारी हूं। मुझे मांझी जी का आशीर्वाद भी मिला है। तब यहां आकर बैठा हूं। कोई गलतफहमी में नहीं रहे।

इसबीच खबर है कि नीतीश से मुलाकात के बाद आज शनिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सीतामढ़ी स्थित पुनौराधाम मंदिर के लिए निकल गए हैं। वहां वे विशेष पूजा-अर्चना करने वाले हैं। पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव से ठीक पहले गृह मंत्री अमित शाह ने पुनौराधाम में भव्य माता सीता के मंदिर की आधारशीला रखी थी। इसी मंदिर के कार्यों का निरीक्षण करने मुख्यमंत्री यहां दौरा कर रहे हैं। यहां पूजा करने के बाद मुख्यमंत्री आज ही जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य से भी मिलने जाएंगे। इधर, पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा उज्जैन स्थित महाकालेश्वर पहुंचे हैं। सुबह वह अपने परिवार के साथ भस्म आरती में शामिल हुए।

TAGGED: कैबिनेट विस्तार, नीतीश, मुलाकात, ललन, सीएम सम्राट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

सुसाइड, किशनगंज, MGM मेडिकल कॉलेज, हॉस्टल, MBBS छात्रा, शव
किशनगंज MGM मेडिकल कॉलेज हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला MBBS छात्रा का शव
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़ शिक्षा स्वास्थ्य
दवा दुकान की आड़ में गांजे का धंधा, दवा विक्रेता संघ के सचिव गिरफ्तार
लेटेस्ट न्यूज़
घोड़ा से शराब की तस्करी, नौतन पुलिस ने तस्कर को दबोचा, विदेशी शराब बरामद
बिहारी समाज
त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, पति के सामने प्रेमी ने खाया जहर, मौत
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

सुसाइड, किशनगंज, MGM मेडिकल कॉलेज, हॉस्टल, MBBS छात्रा, शव
किशनगंज MGM मेडिकल कॉलेज हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला MBBS छात्रा का शव
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़ शिक्षा स्वास्थ्य
दवा दुकान की आड़ में गांजे का धंधा, दवा विक्रेता संघ के सचिव गिरफ्तार
लेटेस्ट न्यूज़
घोड़ा से शराब की तस्करी, नौतन पुलिस ने तस्कर को दबोचा, विदेशी शराब बरामद
बिहारी समाज
त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, पति के सामने प्रेमी ने खाया जहर, मौत
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
विजय सिन्हा, महाकाल, उज्जैन,भस्म आरती, मंत्रिमंडल विस्तार
देश-विदेश

प्रथम मंत्रिमंडल विस्तार से पहले महाकाल के दरबार पहुंचे विजय सिन्हा, भस्म आरती मेंं हुए शामिल…क्या मांगा?

बिहार में नई सम्राट चौधरी सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार से ​ठीक…

By Amit Dubey
अनंत सिंह, बॉलीवुड, एक्टर, सोनू सूद, मुंबई, न्योता, विधायक, पहले आप,लिट्टी चोखा
देश-विदेश

बॉलीवुड एक्टर ने अनंत सिंह को दिया मुंबई का न्योता तो विधायक ने कहा…पहले आप आइए, लिट्टी चोखा खिलायेंगे

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सोनू सूद ने मोकामा के दबंग विधायक अनंत…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

तेजस्वी का सीएम सम्राट की डिग्री-उम्र और भाजपा पर तीखा तंज, उधार के चेहरों से काम चलाना पड़ रहा

पटना : बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के बाद राज्य की सियासत…

By Swatva
पप्पू यादव, दर्जनों नेता, अश्लील CD, सनसनीखेज दावा
देश-विदेश

दर्जनों नेताओं की अश्लील CD है मेरे पास, पप्पू यादव का सनसनीखेज दावा

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के एक बयान पर सियासी बवाल…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?