नवादा : जिले के मेसकौर प्रखंड के सीतामढ़ी थाना का एसपी अभिनव धीमान ने निरीक्षण किया। इस दौरान लंबित मामलों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। अधिकारियों ने केस डायरी, रजिस्टर, मालखाना व साफ-सफाई की जांच की तथा थाना अध्यक्ष पप्पू शर्मा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। साथ ही गश्ती तेज करने, अपराध नियंत्रण और आम लोगों की शिकायतों के त्वरित निपटारे पर जोर दिया।
उन्होंने थाना आनेवाले प्रत्येक नागरिकों के साथ सभ्य व्यवहार करने की नसीहत दी। इसके साथ ही महिला व हेल्पलाइन डेस्क को चौबीस घंटे सक्रिय रखने का आदेश दिया। मौके पर रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार व पुलिस निरीक्षक मौजूद थे। थाना पहुंचे एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर व गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।
भईया जी की रिपोर्ट