नवादा : पटना उच्च न्यायालय के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार आशुतोष कुमार झा के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार अरविंद कुमार द्वारा अति संवेदनशील गवाही के संबंध में जिला अधिवक्ता संघ एवं अनुमंडल अधिवक्ता संघ, नवादा के अध्यक्ष एवं महासचिव के साथ बैठक का आयोजन किया। बैठक में अति संवेदनशील गवाही के संबंध में आवश्यक विचार-विमर्श किया गया तथा कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक की कार्यवाही शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
दूसरी ओर, 9 मई को आयोजित हो रहे राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अरविंद कुमार ने जिला अधिवक्ता संघ, नवादा तथा अनुमंडल अधिवक्ता संघ, नवादा के अध्यक्ष एवं महासचिव के साथ बैठक कर सुलहनीय वादों के अधिकाधिक निष्पादन के संबंध में आवश्यक विचार-विमर्श किया।अध्यक्ष एवं महासचिव द्वारा आश्वासन दिया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में उनका भरपूर सहयोग रहेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पक्षकारों को सुलह के लिए प्रेरित करने का कार्य करेंगे, ताकि दिनांक 09.05.2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में उनके वादों का अधिकाधिक निष्पादन हो सके।
भईया जी की रिपोर्ट