नवादा : जिले के सरकारी विद्यालयों में चोरी कि घटना में अचानक इजाफा हो रहा है। शिक्षकों की शिकायत के बाद पुलिस महज प्राथमिकी के बजाय सनहा दर्ज कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लें रही है। ऐसे में चोरो का मनोबल बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला सिरदला प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय रजौंध बीगहा पर की है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार रंजन ने बताया कि विद्यालय संचालन समय अवधि के बाद विद्यालय में ताला लगाकर सभी शिक्षक व बच्चे घर चले गये।
इस दौरान अज्ञात चोरों ने विद्यालय चहार दीवारी फांद कर पहले बिजली कट कर दिया जिसके बाद विद्यालय के अंदर बाहर सभी बिजली वायरिग व बोर्ड को कवाड़ लिया तथा सबमर्सिबल आदि कीमती सामग्री की चोरी कर ली।विद्यालय कार्यालय कमरा को भी तोड़ने का असफल प्रयास कर विद्यालय को करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकशान पहुंचाया। घटना के बाद प्रधान शिक्षक ने परनाडाबर थाना में आवेदन देकर मामले कि जांच कर कार्रवाई कि मांग की।
इसके पूर्व जनवरी माह में प्रखंड के अकौना मध्य विद्यालय से 36 बोरा एमडीएम चावल की चोरी कर ली गयी थी। शिकायत सिरदला थाना में प्रधानाध्यापक नवीन चौधरी ने किया था लेकिन आज तक चोरी एक मात्र पहेली बनकर रह गयी है। आखिर विद्यालय के शिक्षक व नन्हें नन्हें बच्चे के विद्या मंदिर से चोरी करना गहन अपराध है। बावजूद घटना बढ़ती ही जा रही है। स्थानीय समाजसेवियों ने जिला प्रशासन से एक मुहीम चलाकर विद्यालय में हो रही चोरी कि घटना के आरोपित के विरुद्ध कड़ी करवाई कि मांग की है।
भईया जी की रिपोर्ट