By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

झूठ, फरेब और फंदा! नवादा में नर्स की कहानी खत्म, जिस प्रेमी को दुनिया से छुपाया उसी की दहलीज पर मिला शव

Swatva
Last updated: April 11, 2026 4:45 pm
By Swatva 88 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : जिले के नगर थाना क्षेत्र के चौधरी नगर मोहल्ले में एक नर्स युवती का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया। मृतका की पहचान अकबरपुर प्रखंड के बकसंडा गांव निवासी जितेंद्र मांझी की लगभग 23 वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। मृतका के फूफा दूधी मांझी ने बताया कि मनीषा एक प्राइवेट नर्सिंग होम में नर्स का काम करती थी। उन्हें अचानक सूचना मिली कि मनीषा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

Contents
फांसी लगाकर सुसाइडहत्या की आशंकाजांच में जुटी पुलिस
- Advertisement -

फांसी लगाकर सुसाइड

जब परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे, तो मकान मालिक रंजन कुमार ने बताया कि मनीषा कुमारी शादीशुदा थी और उसके गले में मंगलसूत्र भी था। मकान मालिक के खुलासे के बाद परिवार को यह जानकर हैरानी हुई कि मनीषा धनबाद के अभिषेक पांडे नामक एक युवक के साथ पिछले छह महीने से पति-पत्नी के रूप में किराए के मकान में रह रही थी। मनीषा ने अपने परिवार को बताया था कि वह चार सहेलियों के साथ रहती है और वहां पुरुषों का आना मना है।

हत्या की आशंका

दूधी मांझी ने मनीषा की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि मनीषा ने दो दिन पहले ही व्हाट्सएप पर अपनी फोटो भेजी थी और परिवार उसके लिए एक अच्छा लड़का ढूंढ रहा था। फूफा का कहना है कि जिस तरह से शव फंदे से लटका मिला है और शरीर पर निशान पाए गए हैं, उससे यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या प्रतीत होती है। लेकिन घटना के बाद युवक का कोई पता नहीं चला है।

जांच में जुटी पुलिस

मकान मालिक रंजन कुमार ने बताया कि दो महीने पहले भी मनीषा और अभिषेक के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्होंने उन्हें मकान खाली करने के लिए कह दिया था। नगर थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने मामले के हर बिंदु पर जांच शुरू कर दी है और परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों की पड़ताल की जा रही है।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे पर अपमान जनक टिपण्णी के विरुद्ध हेमंत विश्वशर्मा का भगत सिंह चौक पर पुतला दहन
बिहारी समाज
नगर निकायों के सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के शांतिपूर्ण निर्वाचन को ले डीएम ने की बैठक
बिहारी समाज
सदर अस्पताल की कुव्यवस्था की पूर्व मंत्री खोल दी पोल
बिहारी समाज
वैभव, सूर्यवंशी, JDU, संजय झा, कुंबले, नाराजगी
वैभव सूर्यवंशी पर अनिल कुंबले ने ऐसा क्या कह दिया जो JDU के संजय झा को पसंद नहीं आया?
खेल-कूद देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे पर अपमान जनक टिपण्णी के विरुद्ध हेमंत विश्वशर्मा का भगत सिंह चौक पर पुतला दहन
बिहारी समाज
नगर निकायों के सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के शांतिपूर्ण निर्वाचन को ले डीएम ने की बैठक
बिहारी समाज
सदर अस्पताल की कुव्यवस्था की पूर्व मंत्री खोल दी पोल
बिहारी समाज
वैभव, सूर्यवंशी, JDU, संजय झा, कुंबले, नाराजगी
वैभव सूर्यवंशी पर अनिल कुंबले ने ऐसा क्या कह दिया जो JDU के संजय झा को पसंद नहीं आया?
खेल-कूद देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे पर अपमान जनक टिपण्णी के विरुद्ध हेमंत विश्वशर्मा का भगत सिंह चौक पर पुतला दहन

नवादा : जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन…

By Swatva
बिहारी समाज

नगर निकायों के सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के शांतिपूर्ण निर्वाचन को ले डीएम ने की बैठक

-निर्वाचन तिथि का किया निर्धारण नवादा : नगर विकास एवं आवास विभाग…

By Swatva
बिहारी समाज

सदर अस्पताल की कुव्यवस्था की पूर्व मंत्री खोल दी पोल

नवादा : जिले में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार तब सवालों के…

By Swatva
वैभव, सूर्यवंशी, JDU, संजय झा, कुंबले, नाराजगी
खेल-कूद

वैभव सूर्यवंशी पर अनिल कुंबले ने ऐसा क्या कह दिया जो JDU के संजय झा को पसंद नहीं आया?

बिहार के समस्तीपुर का वैभव सूर्यवंशी। 15 साल का यह बिहारी बच्चा…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?