नवादा : जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश ने इंटरमीडिएट परीक्षा, 2026 एवं वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परिणाम के लिए सराहा तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इंटरमीडिएट परीक्षा, 2026 में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में गुलशन आरा (94.20%), दिलकश आरा (93.60%), आरती कुमारी (93.60%), श्रेया कुमारी (94.80%), मो० सनाउल्लाह (93.80%) एवं शैली वर्मा (93.80%) शामिल हैं।
इसी प्रकार वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2026 में सलोनी कुमारी, मनीष कुमार एवं ललन सिंह यादव ने 96.80% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जिला पदाधिकारी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन एवं अनुशासन ही सफलता का आधार है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी इनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया। इस अवसर पर गोपनीय शाखा प्रभारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
भईया जी की रिपोर्ट