By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

पीएम मोदी और PMO से जुड़ी जानकारी दुश्मन देश को दे रहा था बिहार का युवक, बक्सर में बड़ी कार्रवाई

Amit Dubey
Last updated: April 10, 2026 11:25 am
By Amit Dubey 59 Views
Share
4 Min Read
युवक, अरेस्ट, पीएम मोदी, बक्सर, PMO, गुप्त जानकारी, दुश्मन देश, लीक
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े संवेदनशील मामलों को लीक करने के आरोप में एक युवक को बिहार के बक्सर से गिरफ्तार किया गया है। इस हाई प्रोफाइल मामले में बक्सर एसपी शुभम आर्य ने बताया कि युवक विदेशों में संदिग्ध लोगों और एजेंसियों से संपर्क कर गोपनीय जानकारी के बदले पैसों की मांग कर रहा था। फिलहाल उसे एक गुप्त जगह पर रखकर पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, आरोपी काफी समय से विदेशी एजेंसियों के संपर्क में था और रुपये के डिमांड के साथ अंतराष्ट्रीय एजेंसी को मैसेज भेजा था कि वह पीएम की सुरक्षा को हानि पहुंचा सकता है। यह भी पता चला है कि वह अंतरराष्ट्रीय एजेंसी से संपर्क कर गोपनीय जानकारी के बदले रुपये की मांग कर रहा था।

Contents
विदेशी नेटवर्क और पैसों का लालचCIA कनेक्शन, हैकिंग का रिकॉर्ड
- Advertisement -

विदेशी नेटवर्क और पैसों का लालच

बक्सर SP शुभम आर्य ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी युवक पिछले कुछ समय से इंटरनेट के माध्यम से विदेशों में बैठे संदिग्ध लोगों के संपर्क में था। वह प्रधानमंत्री और उनके कार्यालय से जुड़ी कुछ ऐसी जानकारियों को बेचने की कोशिश कर रहा था जो राष्ट्र की सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हो सकती हैं। बकौल पुलिस आरोपी इन जानकारियों के बदले भारी रकम की मांग कर रहा था। बताया जा रहा है कि इस मामले की भनक सबसे पहले केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को लगी थी। इसकी संदिग्ध डिजिटल एक्टिविटी और विदेशी सर्वर पर डेटा ट्रांसफर के संकेतों के बाद बक्सर पुलिस को अलर्ट किया गया। इसके बाद एसपी शुभम आर्य के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से लैपटॉप, मोबाइल और कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद किए हैं, जिनकी जांच फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स से कराई जा रही है।

CIA कनेक्शन, हैकिंग का रिकॉर्ड

गिरफ्तार युवक की पहचान अमन तिवारी के रूप में हुई है जो डुमराव अनुमंडल के सिमरी थाना क्षेत्र के आशापड़री गांव का रहने वाला है। एसपी ने बताया कि पूरे मामले में पूछताछ के लिए अन्य लोगों को भी थाने बुलाया गया है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने कथित तौर पर अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA की वेबसाइट पर भी संदेश छोड़ा था। खास बात यह है कि यह युवक पहले भी सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर रह चुका है। साल 2022 में उसे कोलकाता एयरपोर्ट को उड़ाने की फर्जी धमकी देने और सिस्टम हैक करने के प्रयास में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या अमन कुमार किसी बड़े संगठित नेटवर्क का हिस्सा है या वह अकेले ही इस तरह की गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। उसके बैंक खातों की भी जांच की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि क्या उसे पहले भी विदेशों से कोई फंडिंग मिली है। पुलिस ने आरोपी के कमरे को सील कर दिया है और उसके डिजिटल फुटप्रिंट्स को खंगाला जा रहा है।

TAGGED: PMO, अरेस्ट, गुप्त जानकारी, दुश्मन देश, पीएम मोदी, बक्सर, युवक, लीक
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

विदाई समारोह का किया गया आयोजन
बिहारी समाज
अग्निकांड में कइ किसानों का गेहूं जलकर खाक
बिहारी समाज
पटना पुलिस का कारनामा, प्रोफेसर की कार पर हेलमेट का चालान
लेटेस्ट न्यूज़
वैवाहिक कार्यक्रमों में एलपीजी उपयोग पर रोक को ले डीएम ने किया बैठक
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

विदाई समारोह का किया गया आयोजन
बिहारी समाज
अग्निकांड में कइ किसानों का गेहूं जलकर खाक
बिहारी समाज
पटना पुलिस का कारनामा, प्रोफेसर की कार पर हेलमेट का चालान
लेटेस्ट न्यूज़
वैवाहिक कार्यक्रमों में एलपीजी उपयोग पर रोक को ले डीएम ने किया बैठक
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

विदाई समारोह का किया गया आयोजन

नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड कार्यालय परिसर में भव्य विदाई समारोह…

By Swatva

अग्निकांड में कइ किसानों का गेहूं जलकर खाक

नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के दादपुर गांव के बधार…

By Swatva
बिहारी समाज

वैवाहिक कार्यक्रमों में एलपीजी उपयोग पर रोक को ले डीएम ने किया बैठक

नवादा : खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार सरकार के वैवाहिक कार्यक्रमों…

By Swatva
बिहारी समाज

50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, साइबर गैंग का खुलासा!

नवादा : जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारिसलीगंज थाना…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?