By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

हरिवंश नारायण सिंह फिर से बने राज्यसभा MP, राष्ट्रपति ने किया मनोनित

Amit Dubey
Last updated: April 10, 2026 10:55 am
By Amit Dubey 169 Views
Share
4 Min Read
हरिवंश, JDU,राज्यसभा, MP, मनोनित, राष्ट्रपति
SHARE

JDU नेता और राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह राज्यसभा में बने रहेंगे। उनका राज्यसभा में जाने का रास्ता साफ हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरिवंश नारायण सिंह को मनोनित सदस्य के रूप में नियुक्त करने का आदेश जारी कर दिया है। हरिवंश सिंह का राज्यसभा में कार्यकाल कुछ दिन पहले की खत्म हुआ था। इस फैसले के बाद हरिवंश नारायण सिंह एक बार फिर राज्यसभा में सक्रिय भूमिका निभाते नजर आएंगे और संसदीय कार्यों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। हरिवंश सिंह के राज्‍यसभा में फिर से मनोनयन का गृह मंत्रालय के गजट में भी एलान कर दिया गया है। गृह मंत्रालय के गजट के अनुसार एक सदस्‍य की सेवानिवृत्‍ति‍ के बाद खाली हुई सीट पर राष्‍ट्रपत‍ि ने उन्‍हें मनोनीत किया है। उनका पिछला कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त हुआ था, जिसके बाद उन्हें पूर्व CJI रंजन गोगोई की रिक्ति के बाद राष्ट्रपति कोटे से राज्यसभा में फिर से भेजा गया है। अब उनका नया कार्यकाल शुरू होगा।

Contents
रास चुनाव में उम्मीदवार नहीं थे नीतीश के करीबी हरिवंशपत्रकारिता और राजनीतिक जीवन का लंबा अनुभव
- Advertisement -

रास चुनाव में उम्मीदवार नहीं थे नीतीश के करीबी हरिवंश

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी रहे हरिवंश 2014 में पहली बार राज्‍यसभा सदस्‍य के रूप में चुने गए थे।इसके बाद वे लगातार इस पद पर रहे। वे 9 अगस्‍त 2018 को राज्‍यसभा के उपसभापत‍ि बनाए गए। इसके बाद फिर 14 सितंबर 2020 को राज्‍यसभा के उपसभापति‍ निर्वाचित हुए थे। उनका अगला कार्यकाल 2032 तक रहेगा। प्रख्‍यात पत्रकार रहे हरिवंश नारायण सिंह जो हरिवंश नाम से चर्चित हैं, उत्‍तर प्रदेश के बलिया निवासी हैं। 30 जून 1956 के जन्‍में ह‍र‍िवंश ने काशी हिंदू विश्‍वविद्यालय से स्‍नातक और पत्रकारिता की पढ़ाई की। इस बार हाल में हुए राज्‍यसभा चुनाव के समय उनका नाम जदयू की तरफ से उम्‍मीदवारों की सूची में नहीं था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि यह उनका अंत‍िम कार्यकाल होगा, लेकिन अब कयासों पर अब विराम लग चुका है।

पत्रकारिता और राजनीतिक जीवन का लंबा अनुभव

नीतीश के बेहद करीबी माने जाने वाले हरिवंश अब राज्यसभा में लगातार तीसरा कार्यकाल शुरू करेंगे। हरिवंश नारायण सिंह ने प्राथमिक शिक्षा अपने गांव से सटे टोला काशी राय के स्कूल में प्राप्त की थी। सन 1971 में उन्होंने जयप्रकाश नगर के जेपी इंटर कालेज सेवाश्रम से हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। इसके बाद वे वाराणसी पहुंचे और इंटरमीडिएट किया। इसके बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय से स्नातक किया और पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल किया। हरिवंश ने अपना बतौर पत्रकार करियर टाइम्स ग्रुप में बतौर पत्रकार शुरू किया था। हालांकि इसके बाद बैंक में भी नौकरी की थी। उन्होंने सन 1981 से 1984 तक हैदराबाद और पटना में बैंक ऑफ इंडिया में सेवाएं दी थीं। हालांकि जल्द ही वे पत्रकारिता के पेशे में वापस आ गए थे। वे सन 1984 से 1989 तक आनंद बाजार पत्रिका समूह की साप्ताहिक पत्रिका रविवार में सहायक संपादक रहे। इसके बाद 1990 के दशक में वे बिहार-झारखंड के प्रतिष्ठित अखबार प्रभात खबर से जुड़ गए। इस समाचार पत्र में उन्होंने दो दशक से अधिक समय तक सेवाएं दीं।

TAGGED: JDU, MP, मनोनित, राज्यसभा, राष्ट्रपति, हरिवंश
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

मुठभेड़, मुजफ्फरपुर, हत्या, आरोपी, गोली मारी, दबोचा
अब मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर, पुलिस ने हत्या के आरोपी को गोली मारकर दबोचा
अपराध बिहारी समाज
सहयोग शिविरों से पंचायत स्तर पर मिल रहा समस्याओं का समाधान, विधायक डॉ. सियाराम सिंह ने की पहल की सराहना
बिहारी समाज
रहीमापुर-रूपस पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, ग्रामीणों की शिकायतें सुन त्वरित निष्पादन का आश्वासन
बिहारी समाज
आयोजित सहयोग शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन का निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

मुठभेड़, मुजफ्फरपुर, हत्या, आरोपी, गोली मारी, दबोचा
अब मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर, पुलिस ने हत्या के आरोपी को गोली मारकर दबोचा
अपराध बिहारी समाज
सहयोग शिविरों से पंचायत स्तर पर मिल रहा समस्याओं का समाधान, विधायक डॉ. सियाराम सिंह ने की पहल की सराहना
बिहारी समाज
रहीमापुर-रूपस पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, ग्रामीणों की शिकायतें सुन त्वरित निष्पादन का आश्वासन
बिहारी समाज
आयोजित सहयोग शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन का निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मुठभेड़, मुजफ्फरपुर, हत्या, आरोपी, गोली मारी, दबोचा
अपराध

अब मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर, पुलिस ने हत्या के आरोपी को गोली मारकर दबोचा

मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र में भटौलिया पुल के पास बीती देर…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

सहयोग शिविरों से पंचायत स्तर पर मिल रहा समस्याओं का समाधान, विधायक डॉ. सियाराम सिंह ने की पहल की सराहना

पटना/बाढ़ : सहयोग शिविर के माध्यम से ‘सरकार आपके द्वार’ तथा ‘सबका…

By Swatva
बिहारी समाज

रहीमापुर-रूपस पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, ग्रामीणों की शिकायतें सुन त्वरित निष्पादन का आश्वासन

पटना/बाढ़ : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल पर आम लोगों की समस्याओं…

By Swatva
बिहारी समाज

आयोजित सहयोग शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन का निर्देश

अरवल -जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा बैंस के मार्गदर्शन में अरवल जिला अंतर्गत…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?