By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
चुनाव

असम में कांग्रेस कैंडिडेट ने वोटिंग के दिन ही छोड़ दिया मैदान, पार्टी को बताया गद्दार

Amit Dubey
Last updated: April 9, 2026 1:57 pm
By Amit Dubey 66 Views
Share
3 Min Read
असम, चुनाव, मां कामाख्या, पूजा, हिमंता, कांग्रेस कैंडिडेट, वोटिंग, छोड़ा मैदान, पार्टी, बताया गद्दार
SHARE

असम में आज 9 अप्रैल को 126 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। सीएम हिमंता सरमा ने आज चुनाव के दिन सुबह-सुबह मां कामाख्या मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की और राज्य की प्रगति के लिए मां का आशीर्वाद मांगा। यहां सभी सीटों पर एक ही चरण में चुनाव करवाए जा रहे हैं। लेकिन मतदान शुरू होने से ठीक पहले असम की एक सीट उदालगुड़ी की अचानक चर्चा होने लगी है। इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ने वोटिंग से ठीक पहले अपनी पार्टी को बुरा-भला कहते हुए पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी। ऐसी स्थिति में यहां का चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है। वोटर लिस्ट पर कांग्रेस के जिस उम्मीदवार का नाम है, वह उम्मीदवार पार्टी से ही नाता तोड़ चुका है।

- Advertisement -

उदालगुड़ी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुरेन डाइमरी ने चुनाव शुरू होने के ठीक पहले पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने इस फैसले के लिए पार्टी नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि उनके साथ धोखा हुआ है। कांग्रेस के 73 वर्षीय नेता डाइमरी ने पार्टी के प्रति अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कांग्रेस को एक धोखेबाज पार्टी बताया। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि पार्टी नेतृत्व ने मेरे साथ धोखा किया। मुझे टिकट देने के बाद भी कोई जवाब नहीं दिया। मैंने उन्हें कई बार फोन किया, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। डाइमरी ने आगे कहा कि मुझे कोई समर्थन नहीं मिला। इसीलिए मैंने पार्टी से किनारा कर लिया। डाइमरी ने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी ने उनके साथ गद्दारी की है और उनकी पीठ में छुरा घोंपा है।

उदालगुड़ी में हुए इस अप्रत्याशित घटनाक्रम के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता दीप बयां ने बीजेपी का हाथ बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा उम्मीदवारों को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। आगे बताया कि प्रदेश में राजनीतिक नेताओं को पैसे देकर खरीदने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे प्रयासों से पार्टी के प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा और कांग्रेस को अभी भी पूरे राज्य में जनता का भरपूर समर्थन प्राप्त है। पार्टी भविष्य में उम्मीदवारों के चयन में अधिक सावधानी बरतेगी। आज के चुनाव में जनता अपने मत के माध्यम से जवाब देगी। हमें विश्वास है कि असम की जनता भारी संख्या में कांग्रेस का समर्थन करेगी और हम सरकार बनाएंगे।

TAGGED: असम, कांग्रेस कैंडिडेट, चुनाव, छोड़ा मैदान, पार्टी, पूजा, बताया गद्दार, मां कामाख्या, वोटिंग, हिमंता
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

सहरसा में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने का किया आह्वान
लेटेस्ट न्यूज़
महुआ महोत्सव का भव्य शुभारंभ, मंत्री संजय सिंह ने कहा— जल्द साकार होगा रेलवे लाइन का सपना
बिहारी समाज
बिहार के गरिमापूर्ण इतिहास को नए दृष्टिकोण से टटोलती है मृत्युंजय दुबे की नई पुस्तक ‘बिहारी गौरव’
बिहारी समाज विचार
धर ही धुरंधर, भारत भाव का शुभंकर
मनोरंजन
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

सहरसा में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने का किया आह्वान
लेटेस्ट न्यूज़
महुआ महोत्सव का भव्य शुभारंभ, मंत्री संजय सिंह ने कहा— जल्द साकार होगा रेलवे लाइन का सपना
बिहारी समाज
बिहार के गरिमापूर्ण इतिहास को नए दृष्टिकोण से टटोलती है मृत्युंजय दुबे की नई पुस्तक ‘बिहारी गौरव’
बिहारी समाज विचार
धर ही धुरंधर, भारत भाव का शुभंकर
मनोरंजन
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
लेटेस्ट न्यूज़

सहरसा में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने का किया आह्वान

पटना/सहरसा : सहरसा में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन सह सम्मान समारोह में…

By Swatva
रोहिणी, X पोस्ट, नीतीश, दिल्ली यात्रा, भुगतना पड़ा, चाचा जी, लालू, बेटी, तंज, AI कार्टून
देश-विदेश

‘भुगतना पड़ गया ना चाचा जी’….नीतीश के द‍िल्‍ली जाने पर लालू की बेटी रोहिणी का तंज

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गुरुवार को दोपहर बाद दिल्ली पहुंच…

By Amit Dubey
चुनाव, बिहार, विधान परिषद, 1 सीट, आयोग, तारीख, घोषित, 12 मई, उपचुनाव
चुनाव

विधान परिषद की 1 सीट पर चुनाव की तारीख घोषित, 12 मई को होगा उपचुनाव

चुनाव आयोग ने बिहार विधान परिषद् की रिक्त हुई एक सीट पर…

By Amit Dubey
सिर, धड़, अलग, फारबिसगंज, बीच सड़क, युवक, ​​हत्या, भीड़, आरोपी, पीटकर, मार डाला
अपराध

फारबिसगंज में बीच सड़क युवक का सिर धड़ से अलग, भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

अररिया के फारबिसगंज में एक युवक की बीच सड़क सिर धड़ से…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?