नवादा : जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के कहुआरा गांव में छत से गिरकर युवक की मौत गयी। मृतक कहुआरा निवासी अजय पांडे पिता गणेश पांडे,उम्र करीब 34 वर्ष बताया गया है। घटना की खबर मिलते ही स्वजन व शुभचिंतकों में मातम छा गया। पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण उपरांत स्वजन को सौप दिया ।
मृतक के भाई ने बताया रात में तेज आंधी तूफान के साथ बिजली चमकने के दौरान उसके चपेट में आने से वह गली में गिरकर बेहोश हो गया ,फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारदीगंज लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक के द्वारा प्रारंभिक इलाज के बाद पावापुरी रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक 3 भाई है। मृतक को 1 पुत्र शिवम (14 वर्ष) एवं पुत्री चांदनी (12) वर्ष की है। पत्नी कौशल्या देवी समेत अन्य परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मुखिया दिनेश कुमार, सरपंच नागेंद्र कुमार सिन्हा समेत अन्य लोगों ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए आपदा प्रबंधन कोष से सहयोग राशि देने की मांग की है।
भईया जी की रिपोर्ट