By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

कांग्रेस के बड़े नेता पवन खेड़ा के घर असम पुलिस का छापा, हिमंता की पत्नी पर लगाए थे आरोप

Amit Dubey
Last updated: April 7, 2026 2:16 pm
By Amit Dubey 170 Views
Share
3 Min Read
असम पुलिस, पवन खेड़ा, छापा, दिल्ली, आवास, हिमंता सरमा, पत्नी, आरोप
SHARE

नई दिल्ली में आज कांग्रेस के बड़े नेता पवन खेड़ा के आवास पर असम पुलिस की एक टीम ने छापेमारी की। असम पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस की टीम भी मौजूद थी। असम के मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा की पत्‍नी पर 3 विदेशी पासपोर्ट रखने का आरोप लगाने वाले पवन खेड़ा से पूछताछ के लिए असम पुलिस की टीम उनके घर पहुंची है। जानकारी के अनुसार टीम ने उनके घर की तलाशी भी ली। असम के मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा ने पवन खेड़ा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के संकेत कल सोमवार को ही दे दिये थे। इसी माह 9 अप्रैल को होने वाले ​असम विधानसभा चुनाव से ठीक पहले की गई इस छापेमारी को काफी अहम माना जा रहा है। बताया जाता है कि जब असम पुलिस वहां पहुंची तो पवन खेड़ा घर पर नहीं मिले। कल तक पवन खेड़ा मीडिया के माध्यम से असम सरकार को चुनौती दे रहे थे कि वह उन्हें अरेस्ट करे। लेकिन आज जब पुलिस पहुंची, तो ज्ञात हुआ कि वह सुबह ही हैदराबाद निकल गए।

Contents
खेड़ा ने CM हिमंता की पत्‍नी पर लगाए बड़े आरोपCM हिमंता ने दिया था 48 घंटे का अल्‍टीमेटम!
- Advertisement -

खेड़ा ने CM हिमंता की पत्‍नी पर लगाए बड़े आरोप

मालूम हो कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में असम सीएम सरमा और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया था कि सरमा की पत्नी के पास तीन अलग-अलग देशों के पासपोर्ट हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके समर्थकों को विदेश से ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जो उनके अनुसार स्वतंत्र भारत की राजनीति में किसी मौजूदा मुख्यमंत्री और उनके परिवार के खिलाफ सबसे बड़े खुलासों में से एक हो सकते हैं। इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए हिमंता सरमा ने पवन खेड़ा पर महज प्रोपेगेंडा करने का आरोप लगाया। सीएम सरमा ने कहा कि 48 घंटे के भीतर उनपर गैर जिम्मेदाराना बयानों और मानहानी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

CM हिमंता ने दिया था 48 घंटे का अल्‍टीमेटम!

मुख्‍यमंत्री सरमा ने आरोप को पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा कि ये दुर्भावनापूर्ण, मनगढ़ंत और राजनीतिक रूप से प्रेरित झूठ हैं। इसका मकसद असम की जनता को गुमराह करना है। मेरी पत्नी और मैं अगले 48 घंटों के भीतर पवन खेड़ा के खिलाफ आपराधिक और दीवानी, दोनों तरह के मानहानि के मुकदमे दायर करेंगे। पवन खेड़ा के इन गैर-जिम्मेदाराना और मानहानिकारक बयानों के लिए उन्हें पूरी तरह से जवाबदेह ठहराया जाएगा। 48 घंटे के भीतर ही पवन खेड़ा के घर पर असम पुलिस पहुंच गई है। ऐसे में पवन खेड़ा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दिल्ली में पवन खेड़ा के घर छापेमारी की कार्रवाई असम सीएम हिमंता सरमा की पत्नी रिंकी भुईयां सरमा द्वारा दर्ज कराई गई एक एफआईआर के आधार पर की गई है।

TAGGED: असम पुलिस, आरोप, आवास, छापा, दिल्ली, पत्नी, पवन खेड़ा, हिमंता सरमा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
कलश यात्रा के साथ सप्त दिवसीय शिव-राधा कृष्ण यज्ञ का शुभारंभ
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
कलश यात्रा के साथ सप्त दिवसीय शिव-राधा कृष्ण यज्ञ का शुभारंभ
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मंत्री, दीपक प्रकाश, SC नोटिस, कुशवाहा, पुत्र
देश-विदेश

मुझे नोटिस नहीं मिला, पहले भी मंत्री था…अभी भी मंत्री हूं, कुशवाहा के बेटे ने और क्या कहा?

बिहार सरकार में मंत्री और रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक…

By Amit Dubey
अनंत सिंह, गुंजन सिंह, जमानत, अश्लील डांस, हथियार प्रदर्शन
अपराध

अश्लील डांस और हथियार लहराने वाले मामले में अनंत सिंह व गायक गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत

गोपालगंज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने आज सोमवार को अश्लील डांस वीडियो और…

By Amit Dubey
ATS, रेड, मधुबनी, संदिग्ध आतंकी, दबोचा, ISI, मदरसा, मौलाना
अपराध

मधुबनी में ATS ने संदिग्ध आतंकी को दबोचा, ISI के संपर्क में था मदरसे का मौलाना

मधुबनी के पंडौल में बिहार ATS और मध्य प्रदेश पुलिस की एक…

By Amit Dubey
जमानत, ज्ञान बिंदु, रोशन सर, भाई, मौत, तेज प्रताप, खान सर, हाथ, आरोप
अपराध

ज्ञान बिंदु के रोशन सर को जमानत, भाई प्रिंस की मौत में तेज प्रताप यादव ने खान सर को लपेटा

खान सर कोचिंग विवाद में जेल में बंद ज्ञान बिंदु कोचिंग के…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?