नवादा : जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के पचेया गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। असामाजिक तत्वों ने एक गरीब किसान की साल भर की मेहनत को चंद मिनटों में राख कर दिया। पीड़ित किसान चंद्रभूषण सिंह उर्फ नेपाली सिंह ने बताया कि नुकसान लगभग 1.5 बीघा में लगी गेहूं की तैयार फसल जिसकी अनुमानित मूल्य करीब ₹50,000 का था दोपहर जलकर खाक हो गया।
बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फसल में आग लगाई गई है, जिससे पूरा परिवार सदमे में है। गांव के लोगों ने एकजुट होकर जिला प्रशासन और जिलाधिकारी से आपदा राहत के तहत उचित मुआवजे की मांग की है ताकि पीड़ित किसान को संबल मिल सके।
भईया जी की रिपोर्ट