By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

धूमधाम के साथ गूंजा जय श्रीराम ,मंदिरों में उमड़ती रही भीड़

Swatva
Last updated: March 28, 2026 1:47 pm
By Swatva 262 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : जिलेभर में रामनवमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नवादा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हनुमान पताका के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसके साथ ही पूरे क्षेत्र में “जय श्रीराम” के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। नगर के प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर में रामनवमी को लेकर विशेष आयोजन किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और सुबह से ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए कतारबद्ध नजर आए।

- Advertisement -

भक्तों ने विधि-विधान से ध्वजारोहण कर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया और सुख-समृद्धि की कामना की। जिले के विभिन्न हिस्सों में स्थित राम जानकी मंदिरों और हनुमान मंदिरों में इसी तरह का उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर पूजा-पाठ किया और हनुमान पताका फहराकर भगवान राम के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। कई स्थानों पर अखंड रामायण पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह धार्मिक रंग में रंगा रहा ।

इस अवसर पर भगवान श्रीराम की गाथाओं से जुड़े भक्ति गीतों का गायन किया गया। भजन मंडलियों ने रामचरितमानस के अंशों का संगीतमय प्रस्तुतीकरण कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं, राम भक्त हनुमान की महिमा का गुणगान करते हुए भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रामनवमी के अवसर पर जिले के कई क्षेत्रों में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्राओं में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के साथ-साथ हनुमान जी की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं।

पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों ने धार्मिक दृश्यों का जीवंत चित्रण किया, जिसे देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए और पूरे मार्ग में श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे पूरे कार्यक्रम के दौरान शांति और सौहार्द बना रहा। कुल मिलाकर जिले में रामनवमी का पर्व श्रद्धा, आस्था और सामाजिक समरसता के साथ संपन्न हुआ।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, जय श्रीराम, नवादा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

दवा व्यवसायियों ने एआईओसीडी की मांगों का किया समर्थन, बोले- छोटे दुकानदारों पर बढ़ेगा आर्थिक दबाव
बिहारी समाज
पीएम आवास योजना के नाम पर साइबर ठगी, लिंक खोलते ही खाते से उड़ाए 47,061 रुपए
बिहारी समाज
दुर्गापूजा में होगा रामलीला का आयोजन
बिहारी समाज
सियार, पागल, हमला, 12, जख्मी, बिक्रमगंज
बिक्रमगंज में पागल सियार ने 12 लोगों को काट खाया, गुस्साई भीड़ ने पीटकर मार डाला
दुर्घटना बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

दवा व्यवसायियों ने एआईओसीडी की मांगों का किया समर्थन, बोले- छोटे दुकानदारों पर बढ़ेगा आर्थिक दबाव
बिहारी समाज
पीएम आवास योजना के नाम पर साइबर ठगी, लिंक खोलते ही खाते से उड़ाए 47,061 रुपए
बिहारी समाज
दुर्गापूजा में होगा रामलीला का आयोजन
बिहारी समाज
सियार, पागल, हमला, 12, जख्मी, बिक्रमगंज
बिक्रमगंज में पागल सियार ने 12 लोगों को काट खाया, गुस्साई भीड़ ने पीटकर मार डाला
दुर्घटना बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

दवा व्यवसायियों ने एआईओसीडी की मांगों का किया समर्थन, बोले- छोटे दुकानदारों पर बढ़ेगा आर्थिक दबाव

नवादा : ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (एआईओसीडी) की ओर…

By Swatva

पीएम आवास योजना के नाम पर साइबर ठगी, लिंक खोलते ही खाते से उड़ाए 47,061 रुपए

नवादा : जिले के के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बनिया बिगहा गांव…

By Swatva

दुर्गापूजा में होगा रामलीला का आयोजन

नवादा : जिले के नरहट‌ प्रखंड क्षेत्र के बनियाबिगहा बदलपुर स्थित दुर्गा…

By Swatva
सियार, पागल, हमला, 12, जख्मी, बिक्रमगंज
दुर्घटना

बिक्रमगंज में पागल सियार ने 12 लोगों को काट खाया, गुस्साई भीड़ ने पीटकर मार डाला

रोहतास के बिक्रमगंज में बीती रात उस समय अफरातफरी मच गई जब…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?