नवादा : लोक नायक जयप्रकाश नारायण द्वारा स्थापित मानवाधिकार से जुड़े लोक स्वातंत्र्य संगठन (पीयूसीएल) जिला इकाई की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की तैयारियां पूरी कर ली गयी है। प्रशिक्षण नगर के शिवानी होटल स्टेशन रोड के पास आयोजित किया जाएगा। 28 व 29 मार्च को दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर में सक्रिय 50 प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले नामजद रहेंगे। कुछ अतिथियों व मीडिया कर्मीयों को आमंत्रित किया गया है।
प्रशिक्षण शिविर का कार्यक्रम निम्न है
28 मार्च को चाय और बिस्कुट के साथ प्रशिक्षण शिविर का 11 बजे दिन शनिवार से शुभारम्भ होगा । 2 बजे से 3 बजे के बीच भोजनावकाश रहेगा। फिर 3 बजे से 5 बजे तक प्रशिक्षण शिविर चलेगा। 5 से 6 बजे अपराह्न चाय और बिस्कुट, 80बजे रात्रि भोजन। 26 मार्च को सबेरे फलाहार के साथ ही पकरीबरावां का प्रसिद्ध वारा का नाश्ता रहेगा।
नाश्ता के बाद 9 से पुनः प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ किया जाएगा,जो साढ़े तीन बजे तक चलेगा। इसके बाद सभी पीयूसीएल के सदस्य व अतिथि मछ्ली भात और दही तथा निरामिष के लिए पनीर और भात व सब्जी की व्यवस्था की गयी है। शिविर को सफल बनाने में कार्यकर्ता जी जान से जुटे हैं।
भईया जी की रिपोर्ट