By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

नीट छात्रा मामले में अब CBI दिल्ली की एंट्री, SP कर रहे पटना में कैंप…कोर्ट ने 30 मार्च तक मांगी रिपोर्ट

Amit Dubey
Last updated: March 28, 2026 12:55 pm
By Amit Dubey 166 Views
Share
3 Min Read
नीट छात्रा, मौत, CBI, दिल्ली, SP, पटना, कैंप, कोर्ट, 30 मार्च, मांगी रिपोर्ट
SHARE

पटना के बहुचर्चित शंभू गर्ल्स हॉस्टल नीट छात्रा कांड में अब बड़ा ट्विस्ट आ गया है। इस हाई-प्रोफाइल केस की जांच में अब CBI की दिल्ली इकाई ने सीधा हस्तक्षेप करते हुए इसकी कमान अपने हाथ में ले ली है। जानकारी के अनुसार, सीबीआई एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) दिल्ली के एसपी स्तर के अधिकारी पटना में कैंप कर जांच की निगरानी कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, पटना सिविल कोर्ट की पॉक्सो अदालत द्वरा जांच को लेकर की गई कड़ी टिप्पणी के बाद यह कदम उठाया गया है। मामले में POCSO Act से जुड़े पहलुओं को लेकर कोर्ट ने नाराजगी जताई थी, क्योंकि शुरुआती जांच में इस कानून को शामिल नहीं किया गया था। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जब पीड़िता नाबालिग है, तो इस एक्ट को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

Contents
30 मार्च को मांगी गई स्टेटस रिपोर्टहत्या—यौन उत्पीड़न पर फोकस
- Advertisement -

30 मार्च को मांगी गई स्टेटस रिपोर्ट

पॉक्सो अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई को निर्देश दिया है कि वह 30 मार्च को अद्यतन जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करे। इस रिपोर्ट में अब तक की जांच, जुटाए गए सबूत और आगे की कार्रवाई का पूरा विवरण शामिल रहना चाहिए। कोर्ट की निगरानी में चल रही इस जांच से उम्मीद की जा रही है कि इस बहुचर्चित मामले के कई महत्वपूर्ण पहलू सामने आएंगे। चूंकि अब जांच की निगरानी सीबीआई के दिल्ली यूनिट के अफसर कर रहे हैं, परंतु केस की मूल जांच टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, ऐसे में इससे क्या फर्क पड़ता है यह देखने वाली बात होगी। जांच अधिकारी के रूप में विभा कुमारी ही इस केस को अब भी देख रही हैं।

हत्या—यौन उत्पीड़न पर फोकस

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर जहानाबाद की रहने वाली छात्रा मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना ने न सिर्फ पटना बल्कि पूरे बिहार में सनसनी फैला दी थी। शुरू मेंं पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां इस केस को सिर्फ सामान्य मौत मान रही थी, परंतु पोस्टमार्टम और अन्य रिपोर्ट के बाद मामला गंभीर हो गया। अब इस मामले में हत्या और यौन उत्पीड़न के एंगल को केंद्र में रखकर जांच की जा रही है। कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद पॉक्सो एक्ट को भी केस में शामिल किया गया, जिससे जांच का दायरा और व्यापक हो गया है। शुरुआत में इस मामले की जांच बिहार पुलिस कर रही थी, लेकिन बाद में इसकी गंभीरता को देखते हुए इसे सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया। सीबीआई ने पहले एक अन्य अधिकारी को जांच सौंपी थी, लेकिन बाद में विभा कुमारी को इसकी जिम्मेदारी दी गई। साफ संकेत मिल रहा है कि एजेंसी अब इस केस को बेहद संवेदनशील मानते हुए हर एंगल से जांच करना चाहती है।

TAGGED: 30 मार्च, CBI, SP, कैंप, कोर्ट, दिल्ली, नीट छात्रा, पटना, मांगी रिपोर्ट, मौत
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

दिनारा फिलिंग स्टेशन के मालिक का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, इलाके में सनसनी
बिहारी समाज अपराध
पीएम की ‘बचत’ अपील पर घमासान : RJD ने कसा तंज, VIP ने निकाली बाइक रैली
बिहारी समाज
रिजल्ट, CBSE, 12वीं, 88.39% पास, ऐसे करें चेक
CBSE 12वीं बोर्ड परिणाम 2026 : लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी, सप्लीमेंट्री डेट भी जारी
लेटेस्ट न्यूज़
गोपालगंज, JDU, विधायक, बॉडीगार्ड, SP ऑफिस, सिपाही, शराब तस्करी, गिरफ्तार
गोपालगंज में JDU विधायक का बॉडीगार्ड और SP ऑफिस में तैनात सिपाही शराब तस्करी में गिरफ्तार
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

दिनारा फिलिंग स्टेशन के मालिक का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, इलाके में सनसनी
बिहारी समाज अपराध
पीएम की ‘बचत’ अपील पर घमासान : RJD ने कसा तंज, VIP ने निकाली बाइक रैली
बिहारी समाज
रिजल्ट, CBSE, 12वीं, 88.39% पास, ऐसे करें चेक
CBSE 12वीं बोर्ड परिणाम 2026 : लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी, सप्लीमेंट्री डेट भी जारी
लेटेस्ट न्यूज़
गोपालगंज, JDU, विधायक, बॉडीगार्ड, SP ऑफिस, सिपाही, शराब तस्करी, गिरफ्तार
गोपालगंज में JDU विधायक का बॉडीगार्ड और SP ऑफिस में तैनात सिपाही शराब तस्करी में गिरफ्तार
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

दिनारा फिलिंग स्टेशन के मालिक का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, इलाके में सनसनी

रोहतास। बिहार के रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में बुधवार को…

By Swatva
बिहारी समाज

पीएम की ‘बचत’ अपील पर घमासान : RJD ने कसा तंज, VIP ने निकाली बाइक रैली

- क्राइसिस मैनेजमेंट गुरु अमित शाह को प्रधानमंत्री बना देना चाहिए :…

By Swatva
गोपालगंज, JDU, विधायक, बॉडीगार्ड, SP ऑफिस, सिपाही, शराब तस्करी, गिरफ्तार
अपराध

गोपालगंज में JDU विधायक का बॉडीगार्ड और SP ऑफिस में तैनात सिपाही शराब तस्करी में गिरफ्तार

बिहार में कई वर्षों से पूर्ण शराबबंदी है, लेकिन जिस पुलिस पर…

By Amit Dubey
औरंगाबाद, RJD, सांसद, गाड़ी, हमला, PA, ड्राइवर, पिटाई
अपराध

औरंगाबाद में RJD सांसद की गाड़ी पर हमला, PA व ड्राइवर को पीटा

औरंगाबाद में बीती देर शाम राजद सांसद अभय कुशवाहा की गाड़ी पर…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?