नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड मुख्यालय बाजार में बस स्टैंड के अभाव में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस पड़ाव के नाम पर प्रतिवर्ष जिला प्रशासन करीब बीस से बाइस लाख रुपए राजस्व की वसूली करती है। बस पड़ाव नहीं रहने से बस, टोटो, मैजिक, टेम्पो आदि वाहन सडक के किनारे खड़ी कर यात्रियों का प्रतीक्षा करती रहती है जिससे प्रतिदिन महाजाम लगता है।बता दें कि सिरदला पूर्वी , सिरदला पश्चमी एवं सिरदला उतरी बस स्टैंड के नाम पार वाहन खड़ी रहती है।
पूर्वी स्टैंड से रजौली, सिरदला नवादा, तिलैया कोडरमा, एवं कोलकाता के लिये वाहने खुलती है। दूसरी ओर पश्चमी स्टैंड से सिरदला से फतेहपुर, तरमा, वजीरगंज, गया,मानपुर एवं शेरघाटी के लिये वाहने खुलती है। जबकि उतरी स्टैंड से लौंद, नरहट, हिसुआ, राजगीर, बिहार शरीफ एवं पटना के लिये वाहन खुलती है। तीनों बस पड़ाव सडक पर ही यात्रियों के लिये वाहन के चालक उप चालक और एजेंट प्रतीक्षा करते रहते हैं। वाहनों के सडक पर लगा कर प्रतीक्षा किये जाने से अन्य वाहनों के आवागवन होते ही सडक पर भीषण जाम लग जाता है।
सिरदला बाजार के खैनी दुकान संचालक जानकी शर्मा ने बताया कि सडक पर जाम से मुक्ति की आवश्यकता है।सबसे पहले बस स्टैंड को सरकारी भूमि पर पूरे ब्यवस्था के साथ निर्माण कराना चाहिए। समाजसेवी बबनी नगवां निवासी जयराम प्रसाद ने बताया कि बस स्टैंड के लिये सिरदला में पर्याप्त जमीन है बावजूद बस पड़ाव निर्माण नहीं कराया जा रहा है। पूर्व पैक्स अध्यक्ष सह समाजसेवी शाहोपुर उमा सिंह ने बताया कि बस स्टैंड में जो सरकारी सुविधा है वह यात्रियों को मिलनी चाहिए जिसके बाद ही सिरदला बस स्टैंड के नाम पर निविदा होनी चाहिए।
नवलेश कुमार विश्वकर्मा लोहार समाज के प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि सिरदला बाजार में प्रतिदिन सडक जाम होती है। इसका मुख्य कारण सडक पर वाहनों को रोककर यात्रियों को वाहन से उतारना एवं चढ़ाने के दौरान ट्रक हाइवा या अन्य वाहन के गुजरते ही सडक जाम. हो जाती है। जाम टूटने में काफी समय लगने से बाजार वासियो के साथ साथ यात्रियों एवं स्कूली बच्चों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।
कहते हैं अधिकारी
प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी अंचल अधिकारी दीपेश कुमार से बस पड़ाव कि समस्या पर् बात किये जाने पर बताया कि सिरदला में तीन बस बड़ाव तत्काल निर्माण कराया जाना अनिवार्य है। सिरदला पूर्वी बस स्टैंड के लिये सीओ भोलाजी ने राजस्व कर्मचारी राजीव रंजन के साथ भूमि चिन्हित कर चुके है। सिरदला पश्चिमी बस स्टैंड के लिये ब्लॉक के समीप सरकारी भूमि चिन्हित किया गया है। सिरदला उतरी बस स्टैंड के लिये सिरदला निचे बाजार स्थित छोनुबीघा मोड के समीप भूमि को चिन्हित कर नवादा परिवहन विभाग को रिपोर्ट भेजा गया है। सिरदला में तीनो बस स्टैंड के लिये भूमि पर्याप्त है। विभाग द्वारा जल्द ही समस्या का समाधान को ले कार्य कर रही है। तीनो बस स्टैंड बन जाने से स्टेट हाइवे 70 एवं सिरदला हिसुआ मुख्य मार्ग में जाम की समस्या से निजात मिल जायेगा।
भईया जी की रिपोर्ट