नवादा : जिले के बिजली विभाग की एक ग़लती ने दो मासूमों से पिता के सर का साया छिन लिया। मामला पकरीबरावां प्रखंड क्षेत्र के बढ़ौना गांव का बताया गया है। बताया जाता है कि बढ़ौना गांव का ग्यारह हजार बिजली तार में फाल्ट के कारण आपूर्ति बाधित थी। सूचना के आलोक में विद्युत कनीय अभियंता ने जिम्मेदारी मंगुरा गांव के बिजली मिस्त्री सहदेव कुमार को सौंपी।
ठेरा फिडर से लोडशेड के बाद कार्य आरंभ किया लेकिन कर्मचारियों ने विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी। विद्युत स्पर्शाघात के कारण वह पोल से नीचे गिरकर बेहोश हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से तत्काल इलाज के पकरीबरावां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां इलाज के क्रम में मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। मृतक अपने पीछे विधवा समेत दो मासूम बच्चों को छोड़ गया है। मृतक घर का एकमात्र कमाउ सदस्य था।
भईया जी की रिपोर्ट