By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटना नियंत्रण एवं जागरूकता पर जोर

Swatva
Last updated: March 26, 2026 11:37 am
By Swatva 211 Views
Share
5 Min Read
SHARE

नवादा : जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, ब्लैक स्पॉट की पहचान एवं उनके सुधारात्मक उपाय, हिट एंड रन तथा नॉन हिट एंड रन मामलों में मुआवजा भुगतान की स्थिति तथा सार्वजनिक परिवहन के संचालन से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

- Advertisement -

बैठक में आईआरएडी पोर्टल के अनुसार वर्ष 2022 से अब तक हिट एंड रन मामलों की कुल संख्या 361 बताई गई, जिसमें 222 मामलों में आवेदन अग्रसारित किए जा चुके हैं तथा 139 मामले लंबित हैं। वहीं, नॉन हिट एंड रन मामलों में कुल 591 मामलों में से 343 आवेदन अग्रसारित किए जा चुके हैं तथा 248 मामले लंबित हैं।जिला पदाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) को निर्देश दिया कि हिट एंड रन एवं नॉन हिट एंड रन के सभी लंबित मामलों की थाना-वार समीक्षा सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक थानाध्यक्ष से साप्ताहिक प्रगति प्रतिवेदन प्राप्त करते हुए मामलों का शीघ्र निष्पादन कराया जाए, ताकि पात्र लाभुकों को समय पर मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जा सके।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में सुरक्षा उपकरणों (हेलमेट एवं सीट बेल्ट) का उपयोग नहीं करने के कारण बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु एवं घायल होने की घटनाएँ सामने आई हैं। हेलमेट नहीं पहनने के कारण कुल 253 व्यक्तियों की मृत्यु, 57 लोग गंभीर रूप से घायल तथा 26 लोग सामान्य रूप से घायल हुए। इनमें चालकों की संख्या सर्वाधिक है, जहाँ 149 चालकों की मृत्यु, 34 गंभीर रूप से घायल एवं 18 सामान्य रूप से घायल हुए। वहीं, 104 यात्रियों की मृत्यु, 23 गंभीर रूप से घायल तथा 8 सामान्य रूप से घायल हुए हैं। इसी प्रकार, सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने के कारण 59 व्यक्तियों की मृत्यु, 16 गंभीर रूप से घायल एवं 30 लोग सामान्य रूप से घायल हुए। इनमें 34 चालकों की मृत्यु, 12 गंभीर रूप से घायल एवं 10 सामान्य रूप से घायल हुए, जबकि 25 यात्रियों की मृत्यु, 4 गंभीर रूप से घायल एवं 20 सामान्य रूप से घायल हुए हैं।

जिला पदाधिकारी ने इन आंकड़ों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए आमजनों से अपील की है कि वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करें। यह न केवल कानूनी दायित्व है, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमित रूप से जांच अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, चिन्हित दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में अगले सप्ताह तक स्पीड ब्रेकर लगाने का निर्देश दिया।

- Advertisement -

इसके अतिरिक्त, जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि थाना-वार रोस्टर बनाकर ट्रैक्टरों के कागजातों की सघन जांच की जाए तथा कम उम्र के चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। जिला पदाधिकारी ने एनएचएआई के पदाधिकारियों को जिले के प्रवेश मार्गों पर नागरिकों की सुविधा हेतु साइन बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। साथ ही धर्मशीला अस्पताल मोड़ पर हाई मास्ट लाइट लगाने तथा फोरलेन पर सभी स्ट्रीट लाइटों को सुचारू रूप से संचालित करने का निर्देश दिया।

नवादा शहरी क्षेत्र में बढ़ती यातायात जाम की समस्या को देखते हुए अवैध रूप से संचालित टोटो वाहनों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाने तथा बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाकर चालान की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर सड़क सुरक्षा से संबंधित विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि अधिकाधिक लोग यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक हो सकें। इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), अवर परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई) एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: nawad khabar, Nawada news, नवादा, सड़क सुरक्षा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

किन्नरों के उत्थान के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 
बिहारी समाज
डायन बताकर हत्या मामले में एडीजे-11 की अदालत ने आठ आरोपियों को सुनाया आजीवन कारावास व अर्थदंड की सजा
बिहारी समाज
आरटीआई कार्यकर्ता ने किया पीडीएस में अद्भूत फर्जीवाड़ा का पर्दाफाश 
बिहारी समाज
20 मई को सभी दवा दुकान बंद करने का आह्वान
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

किन्नरों के उत्थान के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 
बिहारी समाज
डायन बताकर हत्या मामले में एडीजे-11 की अदालत ने आठ आरोपियों को सुनाया आजीवन कारावास व अर्थदंड की सजा
बिहारी समाज
आरटीआई कार्यकर्ता ने किया पीडीएस में अद्भूत फर्जीवाड़ा का पर्दाफाश 
बिहारी समाज
20 मई को सभी दवा दुकान बंद करने का आह्वान
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

किन्नरों के उत्थान के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

नवादा : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक…

By Swatva
बिहारी समाज

डायन बताकर हत्या मामले में एडीजे-11 की अदालत ने आठ आरोपियों को सुनाया आजीवन कारावास व अर्थदंड की सजा

नवादा : जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2019 में अंधविश्वास…

By Swatva

आरटीआई कार्यकर्ता ने किया पीडीएस में अद्भूत फर्जीवाड़ा का पर्दाफाश 

- खाद्यान्न सचिव व डीएम से जांचोपरांत कार्रवाई की मांग नवादा :…

By Swatva
बिहारी समाज

20 मई को सभी दवा दुकान बंद करने का आह्वान

अरवल - ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन आफ केमिस्ट एसोसिएशन एवं बिहार केमिस्ट एंड…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?