By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

JDU की कमान संभालते ही नीतीश का तगड़ा ऐक्शन, गिरधारी यादव की सांसदी रद करने का नोटिस

Amit Dubey
Last updated: March 25, 2026 12:02 pm
By Amit Dubey 196 Views
Share
4 Min Read
JDU, ऐक्शन, नीतीश कुमार, सांसद, गिरधारी यादव, सांसदी, रद, लोस स्पीकर, नोटिस
SHARE

JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभालते ही नीतीश कुमार ने बांका से पार्टी सांसद गिरधारी यादव पर तगड़ा ऐक्शन ले लिया है। पार्टी ने लोकसभा स्पीकर से गिरधारी यादव की सांसदी खत्म करने के लिए लिखा है। गिरधारी के पुत्र चाणक्य ने हाल के विधानसभा चुनाव में राजद के टिकट पर जदयू कैंडिडेट के खिलाफ चुनाव लड़ा था। इसके अलावा बांका से जदयू सांसद गिरधारी यादव ने पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर केंद्र सरकार की SIR नीति का विरोध किया और चुनाव आयोग की आलोचना की थी। लोकसभा में जेडीयू संसदीय दल के नेता दिलेश्वर कामत ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए स्पीकर को सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता रद करने संबंधि नोटिस दिया है।।

- Advertisement -

बताया जाता है कि JDU में गिरधारी यादव को लेकर विवाद का मुख्य कारण विधानसभा चुनाव में सांसद द्वारा अपने बेटे के लिए जदयू के आधिकारिक कैंडिडेट मनोज यादव के खिलाफ बतौर आरजेडी प्रत्याशी पक्ष में प्रचार करना है। हालांकि गिरिधारी यादव के बेटे चाणक्या प्रकाश रंजन बांका जिले की बेलहर विधानसभा सीट से राजद के टिकट पर ​चुनाव हार गए थे। आरजेडी ने उन्हें यहां से टिकट दिया था, जबकि इस सीट से एनडीए की ओर से जदयू के मनोज विधायक उम्मीदवार थे। इस चुनाव में मनोज यादव ने 1,15,393 वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की थी। अब इसी मामले को लेकर JDU ने लोकसभा स्पीकर से अपने सांसद गिरिधारी यादव की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने की आधिकारिक मांग की है। पार्टी ने उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का गंभीर आरोप लगाया है। जेडीयू संसदीय दल के नेता दिलेश्वर कामत ने इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर उन्हें औपचारिक नोटिस सौंपा है।

सूत्रों के अनुसार विधानसभा चुनाव के दौरान गिरधारी यादव के बेटे ने आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। जेडीयू का आरोप है कि सांसद ने अपनी पार्टी के खिलाफ जाकर अपने बेटे के लिए चुनाव प्रचार किया। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता माना और नीतीश कुमार के पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही कठोर कार्रवाई का फैसला किया। इसी के तहत गिरधारी यादव की संसद सदस्यता रद्द करने की मांग की गई है। गिरिधारी यादव सीएम नीतीश कुमार के करीबी माने जाते रहे हैं। लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद से पार्टी उनसे खफा है। गिरिधारी बांका लोकसभा सीट से सांसद हैं। इससे पहले वे बेलहर विधासभा सीट से जदयू विधायक भी रह चुके हैं। इसके अलावा विस चुनाव के दौरान जेडीयू सांसद गिरधारी यादव ने पार्टी लाइन से इतर चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने SIR को ‘तुगलकी फरमान’ बताते हुए कहा था कि यह आम लोगों के लिए परेशानी भरा है। बिहार विधानसभा चुनाव से ऐन पहले सांसद के इस बयान से जेडीयू का शीर्ष नेतृत्व नाराज था. इसके लिए गिरिधारी यादव को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था।

TAGGED: JDU, ऐक्शन, गिरधारी यादव, नीतीश कुमार, नोटिस, रद, लोस स्पीकर, सांसद, सांसदी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था सामान्य
बिहारी समाज
एसडीएम बनने पर अभिनाश कुमार को भाकपा माले नेताओं ने दी बधाई
बिहारी समाज
अल्टीमेटम, छात्र नेता, दिलीप, BSSC, बिहार सरकार, 10 दिन, एग्जाम डेट, आंदोलन
BSSC और बिहार सरकार को छात्र नेता दिलीप का अल्टीमेटम, 10 दिन में एग्जाम डेट दो…वरना महाआंदोलन
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़ शिक्षा
मेसकौर में राजकीय डिग्री कॉलेज खुला, नामांकन शुरू; 1 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था सामान्य
बिहारी समाज
एसडीएम बनने पर अभिनाश कुमार को भाकपा माले नेताओं ने दी बधाई
बिहारी समाज
अल्टीमेटम, छात्र नेता, दिलीप, BSSC, बिहार सरकार, 10 दिन, एग्जाम डेट, आंदोलन
BSSC और बिहार सरकार को छात्र नेता दिलीप का अल्टीमेटम, 10 दिन में एग्जाम डेट दो…वरना महाआंदोलन
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़ शिक्षा
मेसकौर में राजकीय डिग्री कॉलेज खुला, नामांकन शुरू; 1 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था सामान्य

अरवल - जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा बैंस के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन…

By Swatva
बिहारी समाज

एसडीएम बनने पर अभिनाश कुमार को भाकपा माले नेताओं ने दी बधाई

अरवल - सदर प्रखंड के ग्राम प्रसादी इंग्लिश निवासी एवं पूर्व मुखिया…

By Swatva
अल्टीमेटम, छात्र नेता, दिलीप, BSSC, बिहार सरकार, 10 दिन, एग्जाम डेट, आंदोलन
बिहारी समाज

BSSC और बिहार सरकार को छात्र नेता दिलीप का अल्टीमेटम, 10 दिन में एग्जाम डेट दो…वरना महाआंदोलन

बिहार के छात्रों में बेचैनी है। सरकार द्वारा चुनाव पूर्व वोट के…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

मेसकौर में राजकीय डिग्री कॉलेज खुला, नामांकन शुरू; 1 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई

नवादा : जिले के मेसकौर प्रखंड के विद्यार्थियों का वर्षों पुराना इंतजार…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?