नवादा : जिले के इंटर विद्यालय रजौली के छात्र अंकित कुमार वर्मा ने इंटर परीक्षा में 474 नंबर लाया। इस तरह से 94.80 प्रतिशत अंक लाकर जिला स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। अंकित के पिता महेश वर्मा पटना स्थित बर्जर पेंट फैक्ट्री में कर्मचारी हैं।
सीमित संसाधनों के बावजूद अंकित ने अपने नाना सूर्य देव प्रसाद वर्मा, जो भूतपूर्व सैनिक हैं, के घर रहकर मेहनत से पढ़ाई की। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं और शुरू से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित रहे है। अंकित ने बताया कि वे नियमित रूप से मेहनत कर आगे एमबीबीएस की तैयारी करेंगे। डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहते हैं। उनकी सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गया है।
भईया जी की रिपोर्ट