-पूर्व मंत्री के शोक संतप्त परिजनों को दी सांत्वना
नवादा : बिहार विधानसभा में जदयू की बेलागंज विधायक मनोरमा देवी राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन के जिले के गोविंदपुर डीह आवास पहुंचीं तथा ईद की मुबारकबाद दी। उनके पहुंचने की सूचना मिलते ही जदयू कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला से स्वागत किया तथा उनके गोविंदपुर पहुंचने पर खुशी जताई। इस दौरान नीतीश-निशांत जिंदाबाद के नारों से आकाश गूंजायमान रहा।
अफरोजा व उनके परिजनों व समर्थकों का आतिथ्य स्वीकार करने के बाद पूर्व मंत्री राजवल्लभ यादव व जदयू विधायक विभा देवी के पुत्र अखिलेश यादव की असामयिक मौत से दुखी परिजनों को सांत्वना देने उनके आवास नवादा सदर के पथरा इंग्लिश के लिए प्रस्थान कर गयी।पथरा इंग्लिश पहुंच परिजनों व विधान परिषद सदस्य से भेंटकर दुखी परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने दुख की घड़ी में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
भईया जी की रिपोर्ट