नवादा : जिले का धर्मशिला देवी मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल इन दिनों गंभीर आरोपों के घेरे में है। शुक्रवार को बिहार के पूर्व मंत्री राजवल्लभ यादव ने अस्पताल पर अपने बेटे की मृत्यु के लिए जिम्मेदार बताते हुए लापरवाही का आरोप लगाया है।
उनका कहना है कि अस्पताल ने उनके बेटे को करीब 7 घंटे तक बिना किसी योग्य डॉक्टर या पर्याप्त उपकरणों के रखा गया, जिससे समय बर्बाद हुआ और उनके बेटे की जान चली गई। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल ने उनके बेटे के खून के सैंपल लिए बिना ही उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
इन गंभीर आरोपों के बाद, अस्पताल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा मामले की जांच जारी है। घटना अस्पताल में इलाज की गुणवत्ता और सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है।
भईया जी की रिपोर्ट